Saturday, October 24, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

ब्रेकिंग न्यूज़ सम्मानः हरियाणा पुलिस को एक बार फिर मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान*

November 09, 2021 06:56 PM

चंडीगढ़, 9 नवंबर - सत्यनारायण गुप्ता- केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में चुना गया है।

           पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी सहित भट्टू कलां पुलिस स्टेशन की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य ‘सेवा-सुरक्षा≶ोग‘ को मूर्तरूप देने वाले हमारे सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए सक्रिय प्रयासों का परिणाम है।

           उन्होंने पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मियों की कड़ी मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी केंद्रीय मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

            उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 19 नवंबर, 2021 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में एसएचओ, भट्टू कलां पुलिस स्टेशन को ट्रॉफी प्रदान करेंगे

            डीजीपी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया गया है। रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे नागरिकों के अनुकूल बनाना है।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
किस पत्रकार को क्यों दिए गए 10 लख रुपए किसने दिए यह पूरी खबर पड़ियें है।
रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, जीवन बचाने वाली मानवीय जिम्मेदारी : गुलाब चंद कटारिया
क्यों पहुंचे मोरनी हिल हरियाणा के राज्यपाल और ऐसा क्या बोल गए लोग हुए खुश पढ़िए और आगे भी फॉरवर्ड करें:-
आज पंचकूला की अदालत ने क्यों सुनाई तीन लोगों को उम्र कैद की सजा पढिए पूरी खबर
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा कहां किया गया पौधारोपण और क्यों लगाई त्रिवेणी पढ़िए पूरी खबर।
चंडीगढ़ की मेयर बनी हरप्रीत कौर ,आप पार्टी को लगा बड़ा झटका, किसने की क्रॉस वोटिंग पढिए पूरी खबर
अग्रवाल समाज पंचकूला ने किया तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनने पर किया सम्मानित
सरकार ने प्रदेश की सभी गौशालाओं में नंदी रखने का किया प्रावधान क्या थी मजबूरी पढिए पूरी खबर
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*