Monday, October 12, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग

June 08, 2021 07:52 PM

सफीदों, (): महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की सद्प्रेरणा से हरियाणा गौसेवा आयोग ने सीड बॉल विषय पर आधारित एक वेबीनार का आयोजन किया। इस वेबीनार में मुख्य अतिथि के रुप में आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। जबकि बैठक का संचालन आयोग के उपाध्यक्ष विद्यासागर बाघला व सचिव डा. चिरंतन कादियान ने किया। बैठक में प्रशिक्षक रोहित मेहरा और गुजरात के किशोर भट्ट ने मौजूद प्रतिभागियों को सीड बॉल्स बनाने का प्रशिक्षण दिया। वेबीनार के दौरान मुख्य अतिथि श्रवण कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं। इससे जहां पर्यावरण में शुद्धि होगी वही ज्यादा से ज्यादा वातावरण में ऑक्सीजन भी उत्सर्जित होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। अब समय है जब हम सब मिलकर पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। वेबीनार के दौरान सीड बॉल्स बनाने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षकों ने बताया कि तालाब की चिकनी मिट्टी, गाय का सूखा गोबर, नारियल का बुरादा आदि को आटे की तरह पानी डालकर घोल लें उसमें बीज मिलाकर उसकी गोलियां बनाकर उसे धूप में सुखा लें जब भी कभी सफर आदि में निकले या कहीं पर भी जाएं जहां भी खाली जमीन नजर आए तो वहां पर उन गोलियों को डाला जा सकता है ताकि वहां पर बारिश के दिनों में पौधा अंकुरित होकर वृक्ष बन सके। बैठक में हरियाणा गौ सेवा आयोग के कई सदस्यों, प्रदेश की अनेकों गौशालाओं के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,