Wednesday, October 21, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा कहां किया गया पौधारोपण और क्यों लगाई त्रिवेणी पढ़िए पूरी खबर।

August 28, 2025 09:00 PM

अग्र मठ द्वारा हाईकोर्ट में पौधा वितरण समारोह, 3000 पौधे बांटे

अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता

पंचकूला। अग्रमठ (रजिस्टर्ड) द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पंचकूला के सहयोग से पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3000 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ जस्टिस शील नागू ने किया और अपने हाथों से त्रिवेणी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी पौधे लगाए। साथ ही पंजाब के एडवोकेट जनरल सरदार मनिंद्रजीत सिंह बेदी, माननीय विभाग संघ संचालक रमाकांत, हरियाणा टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के सचिव राजेश गोयल, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने भी पौधे लगाए। अग्र मठ की ओर से सुरेश गर्ग, हुकुम चंद गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, विपिन अग्रवाल, जगदीश गोयल, अशोक गुप्ता, अर्श अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं समारोह में उपस्थित हाईकोर्ट के न्यायाधीशों का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट राजन गर्ग ने बताया कि 3000 से ज्यादा पौधे बार एसोसिएशन के सदस्यों को वितरित किए गए। एडवोकेट राजन गर्ग ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक रस्म नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण का संकल्प है। वनों की कमी और बढ़ते प्रदूषण के चलते पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वकीलों से अपील की कि वे इस मुहिम को अपने घर और समाज तक लेकर जाएं। एडवोकेट राजन गर्ग ने कार्यक्रम के समापन पर चीफ जस्टिस सहित अन्य सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन के प्रधान सरताज सिंह नरुला, एडवोकेट दीपक जिंदल, एडवोकेट दिनेश जांगड़ा, एडवोकेट राजकुमार मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में वकील, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पंचकूला जिला एवं अधिवक्ता परिषद हाईकोर्ट इकाई से रविंद्र सिंह बुद्धवार सहित उनकी पूरी टीम, सेवानिवृत डीसी आरएस वर्मा, अजमेर सिंह एवं एजी आफिस के कई एडिशनल एवं अस्सिटेंट एडवोकेट जनरल उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
किस पत्रकार को क्यों दिए गए 10 लख रुपए किसने दिए यह पूरी खबर पड़ियें है।
रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, जीवन बचाने वाली मानवीय जिम्मेदारी : गुलाब चंद कटारिया
क्यों पहुंचे मोरनी हिल हरियाणा के राज्यपाल और ऐसा क्या बोल गए लोग हुए खुश पढ़िए और आगे भी फॉरवर्ड करें:-
आज पंचकूला की अदालत ने क्यों सुनाई तीन लोगों को उम्र कैद की सजा पढिए पूरी खबर
चंडीगढ़ की मेयर बनी हरप्रीत कौर ,आप पार्टी को लगा बड़ा झटका, किसने की क्रॉस वोटिंग पढिए पूरी खबर
अग्रवाल समाज पंचकूला ने किया तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनने पर किया सम्मानित
सरकार ने प्रदेश की सभी गौशालाओं में नंदी रखने का किया प्रावधान क्या थी मजबूरी पढिए पूरी खबर
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास