Saturday, September 19, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

किस पत्रकार को क्यों दिए गए 10 लख रुपए किसने दिए यह पूरी खबर पड़ियें है।

सत्यनारायण गुप्ता | September 19, 2026 02:50 PM

 

 

 

 

*एम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायता*

 

*पत्रकारों व उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहारा बन एम डब्लूयु बी सरहानीय कार्य कर रही है : अनिल विज*

 

*विज ने बढ़ाया पत्रकार परिवारों की मदद का हाथ पत्रकारों की सुरक्षा में विज का सहयोग, एमडब्ल्यूबी की पहल को सराहा*

 

*बीमा-स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर पत्रकारिता सम्मान तक एमडब्ल्यूबी के कामों की विज ने की सराहना*

 

 

*विज बोले- जरूरत के समय पत्रकारों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना महत्वपूर्ण*

 

अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता

*अम्बाला कैंट*

          पत्रकारों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के बीच हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की गतिविधियों की सराहना की। विज के कर-कमलों से चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी अवसर पर यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा गया।इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर,संगठन सचिव मेवा सिंह राणा,आई टी सैल के उपाध्यक्ष पीयूष जैन, सलाह कर बोर्ड के उपाध्यक्ष :सुमन भटनागर, बलराम सैनी,जिला अम्बाला के प्रधान राजीव ऋषि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

इस मौके पर अनिल विज ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए एमडब्ल्यूबी की ओर से किए जा रहे कार्यों को उपयोगी बताया। उन्होंने संस्था की उस कार्यप्रणाली की सराहना की, जिसके तहत पत्रकारों को बीमा और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर प्रभावित पत्रकार परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।उन्होंने कहा की 

पत्रकारों व उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहारा बन एम डब्लूयु बी सरहानीय कार्य कर रही है।

विज ने कहा कि पत्रकारिता में काम करने वाले लोगों को कई बार चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील परिस्थितियों में अपने दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों में उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिलना महत्वपूर्ण है। एमडब्ल्यूबी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पत्रकार समुदाय के लिए उपयोगी हैं।

*जरूरत के समय पत्रकार परिवार के साथ खड़ी एमडब्ल्यूबी*

अनिल विज ने संस्था की आर्थिक सहायता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि किसी पत्रकार या उसके परिवार पर अचानक संकट आने पर सहायता उपलब्ध करवाना कल्याणकारी गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे को 10 लाख रुपये तथा यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार रुपये की मदद को भी इसी प्रयास की कड़ी के रूप में देखा गया।

उन्होंने एमडब्ल्यूबी की बीमा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारों को आर्थिक सुरक्षा से जोड़ने के प्रयास लंबे समय में उनके परिवारों के लिए सहारा बन सकते हैं। संस्था द्वारा पत्रकारों से सदस्यता शुल्क लिए बिना विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जानकारी भी इस अवसर पर दी गई।

*10 लाख दुर्घटना बीमा और 10 लाख टर्म इंश्योरेंस*

एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन पत्रकारों से सदस्यता के नाम पर कोई पैसा नहीं लेती। पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी और 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

इन पॉलिसियों का प्रत्येक वर्ष संस्था की ओर से निशुल्क नवीनीकरण किया जाता है। दुर्घटना की स्थिति में एक्सीडेंटल पॉलिसी और असामयिक मृत्यु की स्थिति में टर्म इंश्योरेंस परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने का काम करती है।

धरणी ने बताया कि पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्ष 2025-26 में संस्थापक सदस्यों को परिवार सहित कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया गया है। भविष्य में इसका दायरा और विस्तारित करने की योजना है।

*48 लाख रुपये से अधिक की सहायता*

धरणी के अनुसार, संस्था की ओर से अब तक पत्रकारों और उनके परिवारों की सहायता पर करीब 48 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बीमारी से जूझ रहे पत्रकारों को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ पत्रकार की अचानक मृत्यु होने पर उसके परिवार की सहायता भी की गई है। कई मामलों में सरकारी स्तर पर सहायता दिलाने के लिए भी संस्था ने प्रयास किए हैं।

उन्होंने बताया कि भविष्य में संस्था के कार्यक्रमों में प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले सदस्यों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।

*कैमरामैनों को भी 10 लाख का सुरक्षा कवच*

एमडब्ल्यूबी ने पत्रकारों के साथ फील्ड में काम करने वाले कैमरामैनों को भी सुरक्षा दायरे में शामिल किया है। चंडीगढ़ में कैमरामैन के रूप में कार्यरत पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को कैमरामैन समिति का संयोजक बनाया गया है।

धरणी ने कहा कि फील्ड रिपोर्टिंग में पत्रकारों के साथ कैमरामैन भी जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को भी संस्था की योजनाओं में शामिल किया गया है।

 

*पत्रकारों को सम्मान, पुरस्कार के साथ आर्थिक राशि*

 

एमडब्ल्यूबी की गतिविधियों में पत्रकार कल्याण के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना भी शामिल है। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष तीन प्रमुख पत्रकारिता सम्मान प्रदान किए जाते हैं।

इनमें पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न अवार्ड और पत्रकारिता अलंकार अवार्ड शामिल हैं। इन पुरस्कारों के साथ आंशिक आर्थिक राशि भी प्रदान की जाती है।

संस्था का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मान देना और उनके कार्य को सार्वजनिक रूप से मान्यता प्रदान करना है।

    इसके इलावा संस्था से जुड़े रहे दिवंगत पत्रकारों ज्ञानेंद्र भरतरिया, रमेश शर्मा, ज्योति संग की स्मृति मे उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को संस्था उनके नाम से घोषित अवार्ड से सम्मानित भी करती है।

 

*विज के सहयोग को बताया अहम*

 

चंद्रशेखर धरणी ने संस्था के गठन और विस्तार में अनिल विज तथा केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग ने संस्था को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है।उन्होंने पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद्र गुप्ता, केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विपुल गोयल स्पीकर हरविंद्र कल्याण के सहयोग के भी सराहना की।

धरणी के अनुसार, पत्रकारों के लिए कैशलेस मेडिकल पॉलिसी को साकार करने में अनिल विज का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण से जुड़ी योजनाओं को विस्तार देने में ऐसे सहयोग से संस्था के प्रयासों को मजबूती मिलती है।

*हरियाणा की प्रतिभाओं का भी सम्मान*

एमडब्ल्यूबी पत्रकारों के अलावा हरियाणा का नाम विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित करने वाली शख्सियतों को भी हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित करती है। शिक्षा, खेल, समाजसेवा, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना संस्था की गतिविधियों का हिस्सा है।

इस प्रकार एमडब्ल्यूबी की गतिविधियों में पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, जरूरत के समय सहायता और उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान—चारों पहलुओं को शामिल किया गया है। अनिल विज की मौजूदगी में जरूरतमंद पत्रकार परिवारों को मिली आर्थिक सहायता ने इन कल्याणकारी प्रयासों को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में ला दया है।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, जीवन बचाने वाली मानवीय जिम्मेदारी : गुलाब चंद कटारिया
क्यों पहुंचे मोरनी हिल हरियाणा के राज्यपाल और ऐसा क्या बोल गए लोग हुए खुश पढ़िए और आगे भी फॉरवर्ड करें:-
आज पंचकूला की अदालत ने क्यों सुनाई तीन लोगों को उम्र कैद की सजा पढिए पूरी खबर
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा कहां किया गया पौधारोपण और क्यों लगाई त्रिवेणी पढ़िए पूरी खबर।
चंडीगढ़ की मेयर बनी हरप्रीत कौर ,आप पार्टी को लगा बड़ा झटका, किसने की क्रॉस वोटिंग पढिए पूरी खबर
अग्रवाल समाज पंचकूला ने किया तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव बनने पर किया सम्मानित
सरकार ने प्रदेश की सभी गौशालाओं में नंदी रखने का किया प्रावधान क्या थी मजबूरी पढिए पूरी खबर
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास