Sunday, October 04, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*

अग्रजन पत्रिका राकेश गोयल पप्पू | October 04, 2026 01:18 PM

पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*

अग्रजन पत्रिका राकेश गोयल (पप्पू) 

धर्मनगरी पंचकूला में शनिवार 3 अक्टूबर को पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने सात विशाल भंडारे लगाए। 

 

मुकेश बंसल और राकेश गोयल ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध समाजसेवियो के कर कमलों से पक्षियों को दाना डालने के बाद भंडारे की शुभारंभ किया गया। पहला भंडारा सेक्टर 11/15 के चौक पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों के सहयोग से लगाया गया। जिसमें लगभग 2000 राहगीरों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। 

 

दूसरा भंडारा संदीप सिंगला जी के सहयोग से सेक्टर 6 हॉस्पिटल पंचकूला में लगाया गया। तीसरा भंडारा श्याम लाल बंसल जी के सहयोग से मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा अरुण गोयल जी के सहयोग से जीरकपुर में लगाया गया। पांचवां भंडारा हरविंदर कौर जी के सहयोग से फेस 2 मोहाली में लगाया गया। छठा भंडारा संदीप ओसवाल जी के सहयोग से पीजीआई चंडीगढ़ में लगाया गया और सातवें भंडारे की सेवा प्रीतम सिंगला जी सहयोग से सेक्टर 14 के मंदिर में रही।

 

पुनीत बंसल और राज मित्तल ने बताया कि सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। 

 

प्रसिद्ध समाजसेवी सत प्रकाश अग्रवाल और जगमोहन गर्ग जी ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

भंडारों की सेवा के समय यशपाल गर्ग, संजू शर्मा, सत प्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, सजन जिंदल, जनक राज गर्ग, मुकेश गर्ग, अजय मित्तल, राज कुमार गोयल, सत नारायण गुप्ता, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, प्रवीण गोयल, अशोक अग्रवाल, सुभाष सिंगला, दिनेश सिंगला, मानसी गोयल, मोनिका शर्मा, अशोक कुमार, गिरिजेश राय, जीवन बब्बू, ब्रिज भूषण, सुभाष जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

मुकेश बंसल और राकेश गोयल ने बताया कि ट्रस्ट के प्रयास निरंतर सफल हो रहे हैं। गौ माता की सेवा का जो लक्ष्य ट्रस्ट लेकर चला था वह फलीभूत हो रहा है। लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है। इसके लिए ट्रस्ट ने सभी का विशेष रूप से धन्यवाद किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर