Monday, October 12, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

July 03, 2025 03:00 PM

बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

अग्रजन पत्रिका कपिल नागपाल

 पंचकूला पुलिस ने एक फैक्टरी संचालक पर जानलेवा हमले व लूट के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डिटेक्टिव स्टाफ इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की टीम द्वारा की गई, जिन्होंने बेहद सतर्कता और पेशेवर कुशलता के साथ 30 जून को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सहायता और गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह सफलता हासिल की।

 

पीड़ित मनीष पुत्र रूप चंद, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांव मानकटबरा ने रायपुर रानी थाना में शिकायत दी थी कि उसकी पंचकूला में फैक्टरी है और 1 अप्रैल की रात को जब वह अपनी कार से फैक्टरी जा रहा था, तभी एक अन्य कार से गोल्डी नामक युवक अपने साथियों सहित उतरा और लोहे की रोड से मनीष की गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद गंडासी और लोहे की रॉड से मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। हमलावरों ने मौके से 2 लाख रुपये भी लूट लिए थे।

 

इस मामले में थाना रायपुर रानी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं 109(1), 117(2), 191(3), 115, 118(1), 190, 324(5), 351(2) और 126 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया, "पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी टीम पूरी सजगता से काम कर रही है और मुख्य आरोपी गोल्डी की गिरफ्तारी भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव खेड़ी, गुलफाम उर्फ गोन्नी पुत्र सितार खां निवासी गांव टाबर, अभिषेक खान पुत्र नसीब अली निवासी गांव बागवाली, और कासिल अली पुत्र रौणकी निवासी गांव समलहेड़ी के रूप में हुई है। ये सभी रायपुर रानी क्षेत्र से संबंधित हैं।

 

चारों आरोपियों को 1 जुलाई को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयोग किए गए हथियारों की बरामदगी की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है।

 

डीसीपी क्राइम ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, लड़ाई-झगड़ा और अवैध खनन से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी गोल्डी के खिलाफ भी संगीन धाराओं के तहत कई केस पहले से दर्ज हैं, जिसकी तलाश पुलिस टीमें लगातार कर रही हैं

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर