अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता
पंचकूला: 06 मई: हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी पंचकूला सेक्टर 16 स्थित जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के निवास पर पहुँच कर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कौशिक, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख संजय आहूजा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, अजय शर्मा, महिला मोर्चा जिला प्रधान अनुराधा पूरी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कौशिक, मण्डल महामंत्री अमित शर्मा, पार्षद सोनिया सूद, रितु गोयल, सुनीत सिंगला, जय कौशिक, सोनू बिड़लान, ओमवती पुनिया, सुशील गर्ग, पूर्व चेयरमैन उमेश सूद, समाजसेवी सी बी गोयल, हुकुम गोयल, अनिल थापर, तेजिंदर गुप्ता टोनी व मंडल मीडिया प्रमुख ललित गोयल चीनू, अमित गोयल लकी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृष्ण बेदी ने पंचकूला जिला संगठन की तारीफ़ करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में पंचकूला का संगठन श्रेष्ठ संगठन की श्रेणी में आता है। कृष्ण बेदी ने कहा, पंचकूला में भाजपा का प्रदेश कार्यालय स्थानांतरित होने के पश्चात् यहाँ के स्थानीय कार्यकर्ताओ की ज़िम्मेदारी काफी बढ़ गयी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कृष्ण बेदी का अपने आवास पहुंचे पर धन्यवाद किया।