Tuesday, January 27, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?

January 26, 2026 09:58 PM

photos

*गणतंत्र दिवस पर पंचकूला में भव्य समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा*

 

*संविधान ने देश को न्याय, स्वतंत्रता और समानता दी: असीम कुमार घोष*

 

*हरियाणा का देश की प्रगति में अहम योगदान: राज्यपाल*

 

अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता

पंचकूला, 26 जनवरी: हरियाणा के राज्यपाल प्रौ. असीम कुमार घोष ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने दुनिया में एक मजबूत देश के रूप में पहचान बनाई है। इसमें हमारे नेताओं, किसान-मजदूरों, कारीगरों और वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर देश को आगे बढ़ाया। उन्होने कहा कि देश की प्रगति में हरियाणा का अहम योगदान है।

 

राज्यपाल प्रौ. असीम कुमार घोष आज सैक्टर-5 स्थित परेड ग्रांउड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित रही।

 

प्रदेशवासियों और जिलावासियों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रौ. असीम कुमार घोष ने कहा कि वे आज उन स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भी नमन करते हैं, जिनके बलिदान से हमें यह गौरवपूर्ण दिन मिला है।

 

उन्होने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के मौलिक अधिकार दिए। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा स्वतंत्र लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा की वे आज इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हैं। उन्होने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन हमें एक मजबूत देश बनाने की प्रेरणा देता है और उन महान लोगों की याद दिलाता है जिनकी वजह से भारत गणराज्य बना। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे नेताओं ने देश की आजादी के लिए बड़ा संघर्ष किया।

 

 

राज्यपाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। आज देश ने चन्द्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे मिशन भी सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। उन्हें यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि स्वतंत्रता आन्दोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले हरियाणा वासियों की याद में अम्बाला में स्वतंत्रता संग्राम स्मारक बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलकूद में भी हरियाणा ने नए कीर्तीमान स्थापित किए हैं।

 

उन्होने कहा कि हरियाणा के युवा सेना में भर्ती होना गर्व की बात मानते हैं, इसलिए सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है। वे देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति आभार प्रकट करता हैं । उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने सैनिकों और उनके आश्रितों के कंल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक अलग सैनिक और अधसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है, साथ ही युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की सहायता राशि को एक करोड़ रूपये कर दिया गया है। अग्निवीरों को भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण और 1984 के दगा पीडीतों के आश्रितों को नौकरियां भी दी गई हैं।

 

राज्यपाल प्रौ. असीम कुमार घोष ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के विचार पर चल रही है। इसी सोच के साथ सरकार द्वारा हरियाणा और हरियाणवी के विकास और भलाई के लिए लगातार काम किए जा रहें हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा सद्भाव और समान विकास के साथ आगे बढ़ा है, जिससे लोगों का जीवन आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है। आज जनता और सरकार का सीधा संपर्क है और आईटी के माध्यम से सिस्टम को सरल व पारदर्शी बनाया है। इसी के परिणामस्वरूप शगुन राशि, पैंशन, बीपीएल व चिरायु कार्ड तथा किसानों की फसल का पैसा एक क्लिक से सीधे पात्र लोगों के खातों में पहुँच रहा है।

 

सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता दी गई है। सभी जिला अस्पतालों में गरीब मरीजों के लिए निशुल्क डायलिसिस की सुविधा और 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए 10 लाख तक आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया जा रहा है। गरीब परिवारों के लिए हैप्पी योजना के तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर तक की सालाना यात्रा मुफत दी जा रही है। इसी प्रकार गरीब परिवारों को घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग एक लाख मकान दिए गए हैं और लगभग 50 हजार मकान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के अंतर्गत शहरों और गांवों में गरीबों को प्लाॅट दिए गए हैं और बाकी प्लाॅट जल्द ही ड्रा के माध्यम से दिए जाएंगे।

 

प्रौ. असीम कुमार घोष ने कहा कि सरकार ने ई-गवर्नेस के जरिए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित हर क्षेत्र में सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाया है, जिससे योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल रहा है। कृषि में मेरी फसल मेरा ब्यौरा और एमएसपी के तहत फसलों की खरीद का पैसा 48 घंटे में सीधे किसानों के खाते में जा रहा है। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा, सहायता राशि और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता सीधे खातों में मिल रही है। साथ ही देशी गायों, प्राकृतिक खेती, पशुपालन और दूध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बेहतर सिंचाई और जल प्रबंधन के लिए नहरों, कुओं और वर्षा जल संचयन प्रणाली का विकास किया जा रहा है।

 

उन्होने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में औद्योगिक विकास को तेज करने के लिए ईज आॅफ डूईंग बिजनेस सिस्टम बनाया है। प्रमाण पत्र और लाईसेंस देने की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन की गई है। उन्होने कहा कि सरकार ने युवाओं को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियाँ देने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया है।

 

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा वृद्वावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और दिव्यांग पैंशन देने के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और वन स्टाॅप सैंटर सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को सुरक्षा और लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए महानगर विकास प्राधिकरण बनाई गई है। साथ ही सड़कों और रेल और रेपिड रेल परियोजनाओं का तेजी से विकास हो रहा है।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों से अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए देश और प्रदेश को खुशहाल और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेने का आहवान भी किया।

 

इस मौके पर राज्यपाल ने स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों और युद्व में वीरगति को प्राप्त सेना अधिकारियों/सैनिकों की वीरांगनाओं को शाॅल देकर सम्मानित किया। इससे पहले राज्यपाल ने सैक्टर-12 स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया और श्रद्वांजलि दी।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर