Saturday, October 17, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

गांव मलार के पास बेकाबू ट्रक से बचाने के चक्कर में बस पलटी फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

January 11, 2022 07:30 PM

सफीदों, (सतीश मंगला): सफीदों-जींद हाईवे पर स्थित गांव मलार मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर एक प्राइवेटबस पलट गई। बस में सवार कई सवारियां मामूली रूप से घायल हो गईं। वहीं मैले से भरा ट्रक सड़क के किनारे खाई में उतर गया। इस ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया। गनीमत तो यह रही के बस चालक व परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस के अगले बड़े शीशे को तोड़कर सवारियों को बाहर निकाल लिया अन्यथा कोई भी बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। वहीं मौके पर आसपास के गांवों के काफी तादाद में लोग पहुंच गए और बचाव अभियान चलाया। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से एक महिला को अधिक चोटें होने के कारण उसे जींद रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे सफीदों-जींद मार्ग पर गांव मलार मोड़ के पास से एक सवारी बस जींद से सफीदों की ओर आ रही थी और सफीदों की ओर से एक ट्रक जींद की तरफ जा रहा था। बस के समीप आते ही ट्रक बेकाबू हो गया और वह सड़क की बीच की पट्टी को पार करते हुए बस में सार्ईड़ मार दी। ट्रक से बस को बचाने के लिए ड्राईवर ने उसे सड़क से नीचे कच्चे में उतारा तो बस पलट गई। दूसरी ओर ट्रक की विपरित दिशा में जाते हुए सड़क के नीचे खाई में उतर गया। खाई में उतरते-उतरते ट्रक चालक ने बस के पीछे चल रहे एक बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के साथ-साथ बाईक और उस पर सवार चालक भी झांडियों में गिर गए। बस पलटते ही बस में बैठी सवारियों में हाहाकार मच गया तथा ड्राइवर अमित व कंडक्टर रामरतन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस के आगे के बड़े शीशे को एकदम से तोड़ दिया तथा आगे के रास्ते सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि इस बस में करीब 30 सवारियां बैठी हुईं थीं। जिनमें से 4 सवारियां चोटिल हुई। जिन्हें सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जिनमें से एक महिला प्रकाशी देवी निवासी बिरौली को कुछ ज्यादा चोटें होने के कारण उसे जींद अस्पताल रेफर किया गया। वहीं ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गांव रजाना निवासी दीपक भी घायल हो गया, जिसे भी जींद अस्पताल ले जाया गया है। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक चालक अमित कुमार का कहना है कि उनकी बस की स्पीड बेहद कम थी क्योंकि गांव मलार मोड़ से सवारियों को उतारना व चढ़ाना था। जिससे काफी बचाव रह गया। परिचालक रामरतन का कहना है कि ट्रक का चालक या तो नींद में था या मोबाइल पर लगा हुआ था। उसका ध्यान सड़क पर नहीं था और उसने अपने ट्रक का रूख विपरीत दिशा में कर दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,