Saturday, October 24, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

आवेदन के साथ लगानी होगी मृत्यु प्रमाण पत्र व कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट की प्रति: महावीर कौशिक

January 10, 2022 06:31 PM

पंचकूला, 10 जनवरी- सत्यनारायण गुप्ता- प्रदेश में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के मामलों में सरकार ने मृतक के परिजन को 50 हजार रुपए की अनुग्रह सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदक को अंत्योदय सरल पोर्टल- http://saralharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सेवा को परिवार पहचान पत्र से एकीकृत करते हुए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आवेदक को अपने आवेदन के साथ अपने परिजन की मृत्यु प्रमाण पत्र व चिकित्सा उपचार के प्रमाण पत्र की एक प्रति लगानी होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर आवेदन दावों का निपटारा किया जाएगा और लाभार्थी के बैंक खाते में सहायता वितरित की जाएगी।

श्री कौशिक ने बताया कि इस मामले में जनता की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने जिला स्तर पर दो शिकायत निवारण समितियों का भी गठन किया है। पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायतों के लिए उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालयों में शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदक को अंत्योदय सरल पोर्टल पर क्लिक करके पोर्टल के होमपेज पर ‘मृतकों के परिजनों को कॉविड-19 द्वारा अनुग्रह सहायता’ की योजना बाईं ओर उपलब्ध है। पोर्टल पर मोबाइल/कंप्यूटर से ओटीपी जनरेट करके और विभिन्न दस्तावेजों को अपलोड करके आवेदन करना होगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के संबंध में सभी बीडीपीओ ग्रामीण क्षेत्रों में तथा नगर निगम के अधिकारी शहरी क्षेत्रों में इस बारे में मुनादी करवाएंगे।

Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ऐसा क्या जुनून है की जरूरत बंदों को देते हैं खाना पढ़िए पूरी खबर
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार ।