पंचकूला:- श्राद्ध दिवस की त्रयोदशी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में गौ चारे की सेवा दी।
जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।
गौ माता की सेवा के समय सत प्रकाश अग्रवाल, किरण बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, विकास गोयल, प्रवीण गोयल, अशोक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल एवं निपुण बंसल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपने पित्रों का ध्यान कर उन्हें प्रणाम किया और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और गौ माता से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।