Thursday, October 22, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

पचकूला में 20 की 20 सीटों पर जीत हांसिल कर एक नया इतिहास बनायेंगे : कैप्टन अभिमन्यु

December 03, 2020 10:27 PM

पंचकुला , 3 दिसंबर (अग्रजन पत्रिका ) । नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं।भाजपा द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में बैठक की। जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु का स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया,विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया,जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वरेंद्र राणा एवं श्रीमती परमजीत कौर के साथ सभी वार्ड प्रभारी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप खुले तरीके, पवित्र मन व अच्छे ढंग से अपने विचार हमारे सामने रखें।संगठन की सामूहिक सोच ही हमारा भाव है हमारी पद्धति है। जो कार्यकर्ता चुनाव में जाने वाले हैं वह भी अपनी राय बिना संकोच के हमारे सामने रखें।ताकि यहां से एक अच्छा फीडबैक तैयार कर कर हम आपकी कही हुई सभी बातें प्रदेश नेतृत्व तक पहुँचा पाए।हमें हर हाल में  20 की 20 सीटों पर  कमल खिलाना है।
     बैठक के बाद कैप्टन अभिमन्यु ने पत्रकारों से बात हुए कहा कि देश के संविधान के अनुसार हरियाणा प्रदेश के चुनाव आयोग ने आज हरियाणा के तीनों नगर निगमों के चुनाव की घोषणा कर दी है। जिसमें अंबाला सोनीपत और पंचकूला आते हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीनों नगर निगम चुनावों की तैयारियां कर ली है। पंचकूला में 20 वार्डों और मेयर के चुनाव आने वाली 27 दिसंबर को होने सुनिश्चित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि तीनों की तीनों नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और पंचकूला में 20 की 20 सीटों पर  जीत हांसिल कर एक नया इतिहास बनायेंगे।  कैप्टन अभिमन्यु ने कहा बहुत लंबे समय से पंचकुला में यह कमी महसूस हो रही थी कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है परंतु नगर निगम में सहयोग न मिलने के कारण बहुत सारे विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब यह अंतिम बाधा भी दूर हो जाएगी और पंचकूला एक बहुत ही  विकसित और सुंदर शहर बनकर देश और विदेशों में जाना जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां हम सभी  कार्यकर्ता भाजपा परिवार के सदस्य हैं। आप ही के बीच से कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे संगठन द्वारा बनाए गए वार्ड प्रभारी आपके पास आकर आप ही की सर्वसम्मति नाम लेंगे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी नाम फाइनल होकर आएंगे उन सभी उम्मीदवारों के साथ हमने जी जान लगाकर मेहनत करनी है और इतिहास बनाते हुए हर वार्ड में कमल खिलाना है।

Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ऐसा क्या जुनून है की जरूरत बंदों को देते हैं खाना पढ़िए पूरी खबर
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार ।