Panchkula
पेट की भूख और इंसान का दर्द चेहरे पर आ जाता है --- सिम्पल छाबड़ा
September 25, 2020 10:26 PM
पेट की भूख और इंसान का दर्द चेहरे पर आ जाता है --- सिम्पल छाबड़ा
पंचकूला--- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- -दुनिया इंसान घड़ी का टाइम जब मर्जी बदल सकता है पर जिंदगी का वक़्त एक बार आता है और अपने हिसाब से चलता है जिसको ना तो पैसा , ना शोहरत जितना जोर लगा लो वक्त की मार को नही बदल सकते यह बात लिटल इंडियन फाउंडेशन पंजाब की लीगल सेल की सलाहकार सिम्पल छाबड़ा ने प्रेसविज्ञप्ति जारी करते हुए कही
उन्होंने कहा कि लिटल इंडियन फाउंडेशन पिछले कई सालों से फाउंडेशन के संरक्षक सलीम खान पिछले कई वर्षों से फाउंडेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन आर्य , उप डायरेक्टर हरसिमरन चावला व अपनी टीम के साथ मिल कर लोगों की भलाई के लिए कार्य करते आ रहे हैं पिछले कई महीनों से कोविड 19 के तहत दुनिया मे मोत का तांडव अपना कहर बरप्पा रहा है आज भी कोविड 19 थमने का नाम नही ले रहा ऐसे हालतों बिना किसी डर और निर्भीक होकर लिटिल इंडियन फाउंडेशन समाज मे जरूरत मन्द लोगों की सेवा कर रही है
सिम्पल छाबड़ा ने कहा कि हमारी फाउंडेशन हर उस जरूरत मन्द लोगो की सेवा दिन रात कर रही है आरथिक मंदी से ग्रस्त , कोविड 19 के काल में फाउंडेशन पीछे ना हट हर प्रकार जैसे राशन , दवा , मास्क आदि मदद करने के साथ साथ लोगों को सरकारी आदेशों के तहत कोविड 19 से बचने के लिए शिविर केम्प लगा लोगो को जागृत कर रही है
उन्होंने कहा हमारी फाउंडेशन हर पल देश की जरूरत मन्द आवाम को जागृत कर इस मोत के तांडव से मुकाबला कर उसे भगाने में लगी है अगर किसी जरूरत मन्द इंसान को कोई भी जरूरत हो तो हमारी फाउंडेशन से सम्पर्क कर सकता है
