Saturday, July 12, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की अभय चौटाला की कड़ी आलोचना*

March 20, 2021 04:45 PM
*- महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की अभय चौटाला की  कड़ी आलोचना*
*- अभय सिंह की ऐसी ही बदतमीजियों ने हमें अलग राह चुनने पर किया था मजबूर -  दिग्विजय चौटाला*
*- आत्मसम्मान वाले लोग साथ छोड़ गए है तो अब पत्रकारों पर खीज निकालते हैं अभय चौटाला – दिग्विजय*
 
*चंडीगढ़, 20 मार्च।- सत्यनारायण गुप्ता- इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा एक महिला पत्रकार से बदतमीजी व दुर्व्यवहार की घटना को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की कड़ी आलोचना की हैं। दिग्विजय ने कहा कि अभय चौटाला द्वारा महिला पत्रकार से किए गए दुर्व्यवहार की जितनी आलोचना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के साथ बदतमीजी करना अभय चौटाला की पुरानी आदतों में शुमार रही है। दिग्विजय ने कहा कि उनके व कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह की बदतमीजियों की वजह से ही उन्हें अलग राह चुनने को मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला बदतमीजी, मारपीट, गुंडागर्दी और धमकियों के शहंशाह हैं। 
 
इनसो अध्यक्ष ने कहा कि पहले अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं और आम जनता को डराने धमकाने की आदत से मजबूर थे लेकिन अब आत्मसम्मान कार्यकर्ता और आम जनता अभय सिंह चौटाला की धमकियों से आजाद हो चुके हैं तो अब वह महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर अपनी राजनीतिक विफलताओं की खीज निकालते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, ऐसे में अभय चौटाला द्वारा एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करना उनकी सोच व व्यक्तित्व को दर्शाता है। दिग्विजय ने कहा कि इसी व्यवहार की वजह से पुरानी इनेलो के कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला के साथ जाना पसंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि अभय सिंह की सोच विकासवादी नहीं बल्कि सामंतवादी है और उनके पास प्रदेश के विकास व प्रगति का कोई मुद्दा या योजना नहीं है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय सिंह चौटाला की राजनीति का इकलौता मकसद राजनीतिक प्रभाव के जरिए लोगों का डराना और धमकाना है।
 
इनसो अध्यक्ष ने ये भी कहा कि अभय चौटाला को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या मेरे पिता अजय सिंह चौटाला को भ्रष्ट कहकर अभय सिंह चौटाला अप्रत्यक्ष तौर पर हमारे पूजनीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को भी भ्रष्ट बताने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला की मुखौटा लगाने की लाख कोशिशों के बावजूद उनका असली चेहरा समय-समय पर लोगों के बीच आता रहता है। 
 
दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश की जनता भी बहुत पहले इनके रवैये से परिचित हो गई थी और बीते चुनाव में इनको खुद ही विधानसभा सीट बचाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनावों में ऐलनाबाद हलका भी अभय चौटाला की धमकियों, बदतमीजियों व दुर्व्यवहार से आजादी की लड़ाई लड़ेगा और अभय सिंह की गुंडागर्दी से आजादी पाते हुए जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की भारी बहुमत से जीत होगी।
 
 

 


Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया