Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला

December 03, 2021 07:31 PM

जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला

- किसानों की फसल के दाम 72 घण्टे के अंदर सीधे उनके खातों में पहुंचाए गए

- पार्टी के घोषण पत्र की 50 प्रतिशत मांगों को किया जा चुका है पूरा

- पढ़ाई करने वाली बेटियों को बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए बनाई गई योजना

- युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत, महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत के सपने को किया गया पूरा

- प्रदेश सरकार की खेल नीतियों के कारण ही ओलंपिक खेलों में देश 40 प्रतिशत मेडल हरियाणा ने किए प्राप्त 

- 09 दिसंबर को झज्जर में मनाए जाने वाले तीसरे स्थापना दिवस को लेकर परशुराम भवन पंचकूला में में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली पार्टी के पदाधिकारियो की बैठक

पंचकूला , 03 दिसंबर। सत्यनारायण गुप्ता- जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोश और उत्साह को ऊर्जा में बदलने के लिए 9 दिसंबर 2021 को पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर में आयोजित ‘जन सरोकार दिवस’ रैली का घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि वे अपनी मेहनत के बल पर जन सरोकार दिवस रैली को तीन साल पहले जींद की पावन धरा पाडु पिण्डारा में आयोजित रैली से भी बड़ी रैली का रूप देकर एक इतिहास रचने का कार्य करेंगे। श्री चौटाला शुक्रवार को जन सरोकार रैली की तैयारियों को लेकर भगवान परशुराम भवन पंचकूला में आयोजित जिला पंचकूला के जजपा पदाधिकारियो की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तीन साल पहले हमने जींद की जमीन से अपनी जननायक जनता पार्टी की स्थापना की और वहां प्रण लिया था कि हम चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलते हुए एक साथ मिलकर आगे बढेंगे और कमजोर कमेरे व किसान वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। पार्टी स्थापना के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी का दमखम दिखाने के लिए हमारे पास केवल 10 महीने का समय था लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की दिन-रात मेहनत का यह परिणाम आया कि हमने 10 महीने के अंदर विधानसभा की 10 सीटों पर कब्जा कर लिया और हरियाणा में इतिहास लिखा गया कि जननायक जनता पार्टी की चाबी से विधानसभा का दरवाजा खोला गया। उन्होंने इस अवसर पर सभा मे काफी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन को आगे ले जाने के लिए हमारी महिला कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। वे हमेशा हर कार्य में आगे रहकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करती है।

 

डॉ अजयसिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जजपा व भाजपा सरकार बनते ही हमने यह निर्णय लिया जो आजादी के 75 वर्षों में किसानों के लिए किसी भी पार्टी ने नहीं लिया हमने किसानों की फसलों के दाम 72 घण्टे के अंदर सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाने का कार्य किया ताकि किसानों को पैसे के लिए ईधर-उधर न भटकना पड़े। इसके अलावा हरियाणा इतिहास में पहली बार किसानों की 13 फसलों का एमएसपी पर खरीदा जा रहा है और 19 फसलों को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है ताकि नुकसान के समय में किसान की फसल की भरपाई सरकार द्वारा की जाए और किसान की आय घटने की बजाए और अधिक बढे।

 

पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव के दौरान जो घोषणा पत्र लोगों के सामने लेकर आए थे और लोगों ने हमारे उपर अपना विश्वास जताया था उन सभी वादों में से 40 प्रतिशत वादों को पूरा किया जा चुका है। चाहे वो हरियाणा के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण की बात हो या फिर महिलाओं को पंचायत राज चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की, हमने एक के एक बड़े वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने के लिए नए कन्या कॉलेजों की स्थापना की जा रही है इसके अलावा सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि हमारी बेटियां शिक्षा ग्रहण करने के लिए बस में यात्रा करती है तो उसका कोई किराया नहीं लेगा। हमारी बेटियों शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुफ्त में यात्रा कर पाएंगी।

 

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में खेलों को बढावा देने के लिए जजपा-भाजपा सरकार की अच्छी खेल नीतियों का यह परिणाम आया कि टोक्यों ओलंपिक में देश के खिलाडिय़ों द्वारा प्राप्त किए गए पदकों में से 40 प्रतिशत पदक हरियाणा के खिलाडियों ने प्राप्त किए। टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाला खिलाडी नीरज चौपड़ा हरियाणा के पानीपत जिला का रहने वाले हैं और देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाला खिलाड़ी रवि दहिया सोनीपत तथा कास्य पदक दिलाने वाली खिलाड़ी बजंरग पूनिया झज्जर व सुमित कुमार सोनीपत जिला का रहने वाला है। 

 

बैठक के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जनसरोकार रैली का निमंत्रण देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही रैली को सफल बनाने के लिए सभी गांवो व वार्डो का दौरा करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को रैली में लेकर आए।

 आज की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि अगर एक एक सक्रिय कार्यकर्ता पांच - पांच लोगों को साथ लेकर आये तो हम बहुत बड़ी संख्या में झज्जर रैली में पंचकूला से लोगों को ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 09 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला सहित सभी वरिष्ठ नेता लोगों को पार्टी की सफलता तथा आगे आने वाले समय में पार्टी की रणनीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अब वक्त पूरी तरह जागरूक होकर मेहनत करके डॉ अजय सिंह व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को पूरी ताकत देने का है ,उनके हाथ मजबूत करने का है । राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए रैली के लिए नियुक्त किये जिला पंचकूला प्रभारी रामकरण काला विधायक, सतेंद्र राणा पूर्व विधायक व जजपा के दोनो जिलाप्रधानो ओपी सिहाग व भाग सिंह दमदमा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर झज्जर पहुंचेंगे और रैली को ऐतिहासिक रैली का रूप देने में अपना भरपूर सहयोग देंगे। 

इस सभा में प्रदेश पार्टी कार्यलय सचिव रणधीर सिंह , पार्षद सुशील गर्ग ,राजेश कुमार ,अरविंद जाखड़ ,पार्टी प्रदेश सचिव बलवंत नालाघाट , महिला नेत्री सुदेश पंवार ,ज्योति राघव ,संदीप राणा ,पवन सैनी ,देवखान हरोली , कैप्टन डी पी सिंह ,हनी सिंह ,मिलन बावा ,गुरबचन पुंज ,अमित सैनी ,दीपक चौधरी,रामफल यादव , अंजू राय ,सुरिन्दर चढा ,महेंद्र सांगवान सहित जजपा पंचकूला के तमाम पदाधिकारियो जिसमे काफी सँख्या में महिला पदाधिकारी भी शामिल थी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भी हिस्सा लिया। जजपा से जुड़े ब्राह्मण समाज से के सी भारद्वाज ,भीम गोड़ ,अजयगौतम सहित अन्य पदाधिकारियो ने डॉ अजय सिंह चौटाला को समाज की तरफ से पगडी पहनाकर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*