Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को

December 27, 2021 07:27 PM

 

 

चंडीगढ़- सत्यनारायण गुप्ता-चडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। मेयर के लिये 18 सीटों की ज़रूरत थी मगर कोई भी पार्टी इस जादुई आंकड़े को छू नहीं पायी। कांग्रेस 8 और भाजपा 12 सीटें ही जीत पायी जबकि अकाली दल 1 सीट तक सीमित रहा। सुबह मतगणना के बाद आये नतीजों ने सभी को चौंका दिया। यहां आम आदमी पार्टी पहली बार मैदान में उतरी थी। भाजपा के लिये खतरे की बात यह है कि पार्टी के मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट हार गये। उन्हें आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने हराया। वहीं शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश मोदगिल भी अपनी सीट हार गए हैं।

परिणाम :

*वार्ड-1 से आप की जसविंदर कौर ने जीत हासिल की है। उन्हें 3319 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा को 2310 और कांग्रेस को 2200 वोट हासिल हुए।

 

* वार्ड 2 से महेशइंद्र सिद्धू जीत गये हैं। उन्होंने कांग्रेस के एचएस लकी को केवल 11 वोट के अंतर से हराया। सिद्धू को 2072 मत पड़े जबकि लकी को 2061 वोट पड़े। 

 

*वार्ड नंबर-3 से भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोटों से हराया

 

*वार्ड 4 से आप की सुमन देवी विजयी, सुमन देवी ने बीजेपी की सविता गुप्ता को 12 मतों से हराया

 

*वार्ड नंबर-5 से कांग्रेस की दर्शना ने भारतीय जनता पार्टी की नीतिका गुप्ता को 2737 वोटों से हराया।

 

*वार्ड-6 से बीजेपी की सरबजीत कौर जीती

 

*वार्ड-7 से बीजेपी के मनोज कुमार जीते

 

*वार्ड-8 से हरजीत (भाजपा) जीत

 

*वार्ड-9 से बीजेपी की बिमला दुबे जीतीं।

 

*वार्ड-10 से कांग्रेस की हरप्रीत कौर बबला ने बीजेपी की राशि भसीन को 3103 मतों के अंतर से हराया

 

*वार्ड-11 से बीजेपी के अनूप गुप्ता 2928 मतों के साथ जीते

 

*वार्ड-12 से सौरभ जोशी (भाजपा) जीते

 

*वार्ड-13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया है। 

 

*वार्ड-14 से बीजेपी के कुलजीत सिंह संधू जीते

 

*वार्ड-15 से आप के रामचन्द्र यादव ने कांग्रेस के धीरज गुप्ता को हराया।

 

*वार्ड-16 से आप की पूनम जीती, पूनम ने बीजेपी की उषा को हराया

 

*वार्ड नंबर-17 से मेयर रविकांत शर्मा को 828 वोटों से हार मिली। उन्हें आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने हराया।

 

*वार्ड-18 से आप की तरुणा मेहता जीती

 

*वार्ड 19 से आप की नेहा जीती, कांग्रेस की कमलेश को हराया

 

*वार्ड-20 से गुरचरण (कांग्रेस) को मिली जीत

 

*वार्ड-21 से आप के जसबीर सिंह जीते। शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश मोदगिल यहांअपनी सीट हार गए हैं। जसबीर सिंह ने उन्हें 939 वोटों से हराया।

 

*वार्ड-22 से आप की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 मतों से हराया।

 

*वार्ड 23 से आप की प्रेमलता जीतीं

 

*वार्ड 24 से जसबीर (कांग्रेस) की जीत

 

*वार्ड-25 से आप के योगेश ढींगरा 315 वोट से जीते

 

*वार्ड 26 से आप के कुलदीप कुमार जीते

 

*वार्ड-27 से कांग्रेस की गुरबख्श रावत ने बीजेपी के रविंदर सिंह रावत को हराया। 

 

*वार्ड-28 से कांग्रेस की निर्मला देवी ने भाजपा की जसविंदर कौर को 2,568 वोट से हराया।

 

*वार्ड-29 से आम आदमी पार्टी के मुन्नवर खान ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया

 

*वार्ड-30 से शिरोमणि अकाली दल के हरदीप सिंह जीते

 

*वार्ड-31 से आप के लखबीर सिंह जीते। बीजेपी के भरत कुमार को 4240 मतों से हराया

 

*वार्ड-32 से बीजेपी के जसमनप्रीत सिंह जीते। आप के संजीव कोछड़ को हराया

 

*वार्ड-33 से बीजेपी के कंवरप्रीत सिंह ने 742 मतों के साथ कांग्रेस के विजय सिंगला को हरा दिया है।

 

*वार्ड-34 से गुरप्रीत (कांग्रेस) की जीत

 

*वार्ड-35 से बीजेपी के राजिंदर शर्मा जीते, आप के जगजीवनजीत को हराया

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया
सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़ में वट वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।