अंतरराष्टÑीय महिला दिवस पर समाज सेविका और फैशन सिलेब्रिटी शालू गुप्ता सम्मानित
रमेश गोयत
पंचकूला, । अंतरराष्टÑीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसी दिन को मनाते हुए रिधम डान्स अकैडमी ने चंडीगढ़ के तरकुइश होटेल में पंचकूला की जानी मानी समाज सेविका और फैशन सिलेब्रिटी शालू गुप्ता को सम्मानित किया गया। शालू गुप्ता ने करोना काल की विषम परिस्थितियों में भी समाज की सेवा में अपना सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने ने इस महामारी में महिलाओं और अकेले रह रहे बुजर्गो की घर घर जाकर मदद की। शालू गुप्ता ने बताया की हमें सिफर्Þ एक दिन महिला दिवस का ना मनाकर हर दिन महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिये। हर एक महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि वो दूसरों पर निर्भर ना रहे। नारी के सम्मान की शुरुआत घर से ही होती है। जिस तरह हम घर में नारी का सम्मान करते है उसी तरह हमें बाहर भी सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिये। वही अहरिशा फिल्मस द्वारा जिरकपूर के निमंत्रण बैंक्वेट हॉल में करोना वॉरीअर को सम्मानित किया गया। इस समारोह में सिलेब्रिटी शालू गुप्ता को सम्मानित किया गया। शालू गुप्ता ने करोना काल की विषम परिस्थितियों में भी समाज की सेवा में अपना सराहनीय योगदान दिया। शालू गुप्ता ने बताया की हर एक महिला को समाज में भी अपना योगदान देना चाहिए।