Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

ट्राईसिटी चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं

July 09, 2020 10:04 PM
चंडीगढ़-- अग्रजन पत्रिका सत्यनारायण गुप्ता- 
ट्राईसिटी चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। आज चंडीगढ़ के एक ही परिवार के पांच मरीजों सहित कुल 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद सूद धर्मशाला-22 में क्वारैंटाइन के लिए भेजा गया है।यह नए केस सेक्टर-55,सेक्टर-38,सेक्टर-51,सेक्टर-45,सेक्टर-40,मनीमाजरा,सेक्टर-52,सेक्टर-19 और सेक्टर-27 से हैं। इन 16 नए मामलों को मिलाकर चंडीगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 523 हो गया है। इनमें 113 मरीज एक्टिव हैं जबकि 7 की मौत हो चुकी है। वहीं 403 मरीज स्वस्थ होकर लौट गए हैं।
वहीं  मोहाली में छह पॉजिटिव केस आए और पांच लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मरीजों को मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों का कुल आंकड़ा 337 हो गया है। इनमें 253 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 78 एक्टिव मरीज हैं और छह की संक्रमण से मौत हो चुकी है। बता दें कि बुधवार को मोहाली में दो पीसीएस अफसर भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक मोहाली के एसडीएम जगदीप सहगल और दूसरे अंडर ट्रेनिंग हैं। आज पाए गए नए मामलों में सेक्टर-127 से 62 साल के पुरुष, सेक्टर-97 से 68 साल के पुरुष, सेक्टर-78 से 42 साल के पुरुष, सेक्टर-80 से 30 साल के युवक, जीरकपुर से 32 साल के पुरुष और दप्पर से 19 साल युवक शामिल हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों में बलटाना से 59 साल की महिला और 59 साल का पुरुष,फेज 4 मोहाली से 25 साल का युवक,लालड़ू से 46 साल का पुरुष और खानपुर से 50 साल का पुरुष शामिल हैं। इसी तरह पंचकूला जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 131 हो गया है। इनमें 109 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं और 22 मरीज एक्टिव हैं। ट्राईसिटी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 991 हो गया है।
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया