Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

कोविड-19ः हरियाणा पुलिस कर्मियों को मिलेगा 30 लाख रुपये का कवर

April 09, 2020 11:37 PM
चंडीगढ़, 9 अप्रैल - अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता- हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ सीधे संघर्ष में जुटे पुलिस कर्मियों की मृत्यु के मामले में 30 लाख रुपये का कवर देने का निर्णय लिया है।
          पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस राज्य में विशेष रूप से लॉकडाउन को लागू करते हुए कोविड-19 की इस जंग में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की तर्ज पर पुलिस को अग्रिम पंक्ति में मानते हुए, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हाल ही में सभी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए इस संबंध में यह घोषणा की थी।
          डीजीपी ने आगे बताया कि हमारे अधिकारी और जवान कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ इस जंग में अग्रिम पंक्ति में हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ इस बीमारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत से पुलिसकर्मी कोविड पाॅजिटीव रोगियों से निपटने में लगे हैं, जो क्वारेंटाईन में हैं।
          दिए गए कर्तव्यों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह वित्तीय सहायता हरियाणा कोविड-19 राहत कोष से दी जाएगी।
          श्री यादव ने वर्तमान स्थिति में पुलिस बल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे अधिकारी व जवान अन्य सभी विभागों को आवश्यक आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखने में पूरी सहायता कर रहे हैं।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया