Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

कर्फ़्यू के संबंध में केन्द्र के दिशा निर्देशों पर प्रशासन लेगा निर्णय चंडीगढ़ के पडोस में पंजाब के ेत्रों को क्वारनटाईन किए जाने से प्रशासन चिन्तित

April 08, 2020 11:36 PM
चंडीगढ़,8 अप्रैल । - अग्रजन पत्रिका के लिए सत्यनारायण गुप्ता- 
चंडीगढ़ में आगामी 14 अप्रैल तक लागू कर्फ़्यू की अवधि के संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करेगा। ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में पूछे जाने पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि देश कोरोवायरस से निपटने के लिए लगाये गए 21 दिन के लॉकडाउन के समाप्त होने का इंतजार कर रहा है।उनका कहना है कि कर्फ्यू विस्तार / वापसी पर अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रशासन शहर में सकारात्मक मामलों की और इसके प्रसार की संख्या को भी ध्यान में रखेगा। परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, प्रशासन लॉकडाउन वापसी या निरंतरता पर केंद्र के निर्देशों का पालन करेगा। उनका कहना था कि प्रशासक इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे व फैसला 14 अप्रैल को लिया जाएगा।ज्ञात रहे कि प्रशासन ने 25 मार्च को 21 दिन की लाकडाउन की घोषणा से एक दिन पहले 24 मार्च को शहर में कर्फ्यू लगा दिया था।चंडीगढ़ में गत 18 मार्च के बाद सकारात्मक मामलों में शुरुआती उछाल के बाद पिछले कुछ दिनो से कोई नया मामला नहीं आया है। पांच दिनों में नए मामलों के साथ स्थिति स्थिर हो गई।पिछले हफ्ते कैबिनेट सचिव ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था , जिसमें कहा गया था कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को वापस लेने के लिए एक रणनीति विकसित करने के लिए भी कहा है। लेकिन कुछ राज्यों के साथ, विशेष रूप से जोसूत्रो के अनुसार प्रशासन जिन रणनीतियों पर विचार कर रहा है उनमें कर्फ्यू को प्रभावित क्षेत्रों में जारी रखना व सुरक्षित क्षेत्रों मे छूट की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहा है । शहर के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को अलग-थलग भी किया जा सकता है। संबंधित अधिकारी ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में धीरे-धीरे कर्फ्यू हटा लिया जा सकता है।पड़ोसी मोहाली में सकारात्मक मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। पंजाब ने जिन क्षेत्रों को क्वारनटाईन किया है उनमें अनेक चंडीगढ़ के आसपास हैं। इनमें जगतपुरा, नयागांव आदि शामिल है। अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो चंडीगढ़ के लिए कर्फ्यू को हटा देना मुश्किल होगा।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया