Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा पुलिस लॉकडाउन को दृढ़ता से लागू करते हुए मानवता की मिसाल कर रही पेश आपदा की इस घड़ी में गरीबों के लिए मसीहा बनी खाकी 4 लाख 50 हजार जरूरतमंदों को प्रदान की भोजन की सुविधा

March 31, 2020 09:58 PM
चंडीगढ़, 31 मार्च - अग्रजन पत्रिका के लिए इंद्रा गुप्ता-- हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंदों और दिहाड़ीदारों को भोजन और आश्रय सुविधा उपलब्ध करवाकर हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। साथ ही, पुलिस ने लोगों की सीमा पार आवाजाही को रोकने के लिए आवश्यक आपूर्ति को छोड़कर सभी 162 अंतर-राज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।
  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि खाकी में हमारे जवान संकट की इस घड़ी में गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए “मसीहा“ बनकर उभरे हैं। पुलिस द्वारा अब तक 4 लाख 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक और परोपकारी व्यक्तियों तथा अन्य संगठनों की मदद से मुफत राशन व भोजन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय प्रशासन की मदद से फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है।
  डीजीपी ने कहा कि फील्ड में हमारे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियमित रूप से राज्य में स्थापित किए गए अस्थायी आश्रयों में व्यवस्था और अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग कर रहे हैं। समस्त पुलिसबल कोविड-19 की रोकथाम के लिए एकजुट लक्ष्य के साथ लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी निर्देशों के अनुसार स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
  श्री यादव ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस द्वारा लॉकडाउन के आदेशों के बाद से 956 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 651 एफआईआर दर्ज की गई हैं। लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये चालान व जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिसकर्मियों को भी दृढ़ता से काम करते हुए जनता के साथ दुव्र्यवहार न करने के लिए जागरूक किया गया है।
  उन्होंने कहा कि लाकॅडाउन के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर 15 महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय प्रवेश बिंदुओं पर डीएसपी रैंक के अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, 3 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को सिविल प्रशासन की सहायता के लिए पंचकूला में राज्य कोविड-19 नियंत्रण कक्ष में नियुक्त किया गया है। आपात या किसी भी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति पुलिस नियंत्रण नंबर 100 या हेल्पलाइन नंबर 8558893911 पर संपर्क कर सकता है।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया