Wednesday, July 02, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा पुलिस ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की सुचारू आपूर्ति के लिए बनाया कारगर सिस्टम

March 25, 2020 10:27 PM
चंडीगढ़, 25 मार्च - अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-  हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी से जुड़े नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए एक कारगर प्रणाली स्थापित की गई है।
          अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां बताया कि पंचकूला में स्थापित राज्य सरकार के एकीकृत “राज्य कोविड-19 नियंत्रण कक्ष” में तीन डीएसपी को विशेष रूप से तैनात किया गया है जो लॉकडाउन के मद्देनजर राज्य भर में आवश्यक सामान, वाहन और मैनपावर की आवाजाही में पुलिस के साथ आम जनता को होने वाली समस्याओं से संबंधित मामलों में सहायता करेंगे। सभी तीन डीएसपी एक डीआईजी रैंक के अधिकारी की निगरानी में काम करेंगे।
  आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े लोगों को अगर किसाी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे राज्य हेल्पलाइन नंबर 8558893911 पर कॉल कर सकते हैं।  यह एक आम हेल्पलाइन है और इस पर नागरिक सरकार के लॉकडाउन निर्देशों के अनुसार पुलिस सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं।
  इसके अलावा, सभी पुलिस कमिष्नर और जिला एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे राज्य में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं सहित अमेजन, फ्लिपकार्ट, ग्रॉफर्स, बिगबास्केट, ज़ोमैटो, स्विगी जैसे विभिन्न ईकामर्स पोर्टलों के डिलीवरी बॉय तथा रोगियों की होमकेयर देखभाल में लगे लोगों को आवाजाही की अनुमति प्रदान करें।
  विर्क ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है ना कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही पर। उन्होंने लोगों से स्वयं व  अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन अवधि के दौरान घर पर रहने का भी आग्रह किया।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया