Chandigarh
                    
                    पीजी में लगी आग के कारण तीन लड़कियों की मौत हुई सेक्टर 32 में
                    February 22, 2020 09:36 PM
                    
                    
                        
                         
                        
चंडीगढ़:-     चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित लड़कियों के एक पीजी में  शनिवार को आग लग गई, बताया जाता है कि तीन लड़कियों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि ये लड़कियां आग में इस कदर फंसी कि  जिन्दा जल गईं|मरने वाली ये तीनों लड़कियां एक ही कमरे में रहती थीं।वहीँ, एक लड़की आग लगने के चलते पीजी की बिल्डिंग से नीचे कूद गई, जिसे गंभीर चोटें आई हैं| लड़की को GMCH 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है|उधर, आग पर भी दमकल कर्मियों द्वारा काबू पा लिया गया है| बताया जा रहा है कि इस पीजी में और भी बहुत सी लड़कियां रहती हैं गनीमत ये रही कि उन तक आग नही पहुचीं  मौके  फायर बिगड़ पहुंची  जिन तीन लड़कियों की मौत हो गई है उनके घरों में मातम पसर गया है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है