Sunday, September 27, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाना पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन, जाली करंसी और देसी कट्टे व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

February 21, 2020 09:41 PM
चंडीगढ़-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता---  चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाना पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन, जाली करंसी और देसी कट्टे व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है| पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया अदालत ने शातिर को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की पहचान राम दरबार के फेज एक के रहने वाले सागर के रूप में हुई है। प्राप्त की गई जानकारी मुताबिक  पुलिस  शाम मार्केट में पेट्रोलिंग कर रही थी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सीक्रेट इंफॉर्मेशन मिली थी। एसेंट कार में सवार आरोपी तस्कर सेक्टर 31 जैपनीज गार्डन की तरफ हेरोइन की सप्लाई करने आ रहा है।जहां मामले की सूचना पाते ही एएसपी साउथ नेहा यादव की सुपर विजन में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना पाते ही गार्डन के पास नाका लगा लिया। नाके के दौरान बताएगी इंफॉर्मेशन के आधार पर जैसे ही आरोपी कार में सवार होकर आया तो पुलिस ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को अपना नाम सागर बताया।पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से पुलिस को एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ लोडेड हुआ । और 4 अलग से जिंदा कारतूस उसकी जैकेट से मिले ।वहीं पुलिस ने जब उसकी और तलाशी ली तो पुलिस को 50 ग्राम हेरोइन और 39 हजार 900 रूपए फेक करंसी भी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पकड़े गए आरोपी सागर के खिलाफ हरियाणा के जिला अंबाला पंचकूला और लुधियाना के जमालपुर थाने में मामले दर्ज है। वहीं पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने देसी कट्टा यूपी के देवबन के रहने वाले काले से 15000 रुपए में खरीदा था और 2019 में यमुनानगर के रहने वाले रूबी से फेक करेंसी ली थी और पुलिस द्वारा पकड़ी गई हेरोइन शातिर हरियाणा, पंचकूला और चंडीगढ़ के आसपास इलाकों में सप्लाई करता था।शातिर हेरोइन दिल्ली के नाइजीरियन से लेकर आता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी से रिमांड के दौरान और भी जानकारी हासिल हो सकती है| मामले की जांच जारी है।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया