Chandigarh
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश के लिए मैडल जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा का मान पूरी दुनिया में बढ़ा रहे है
February 09, 2020 08:14 PM
चण्डीगढ़, 9 फरवरी- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश के लिए मैडल जीतने वाले खिलाड़ी हरियाणा का मान पूरी दुनिया में बढ़ा रहे है। इन खिलाडियों को राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में उच्च पदों पर नियुक्त करने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की राशि ईनाम के रूप में देने का काम कर रही है। इतना ही नहीं जो खिलाड़ी देश के लिए कुछ अलग करेंगे और उन खिलाडियों को खेल नीति में प्रावधान ना होने के बावजूद अलग से सम्मानित भी किया जाएगा।
खेल मंत्री रविवार को शाहबाद में अपने आवास पर पद्मश्री एवं भारतीय हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर पद्मश्री रानी राम पाल को स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया। और मंत्री ने अपने नीजि कोष से भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है।