Saturday, October 24, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना के साथ-साथ कोविड टीकाकरण पर दिया जा रहा है विशेष बल-उपायुक्त*

January 13, 2022 08:58 PM

पंचकूला, 13 जनवरी- सत्यनारायण गुप्ता- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने कहा कि जिला प्रशासन कोविड के नये वेयिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए प्रयाप्त संख्या में बैड के साथ-साथ आवश्यक दवाईयों के स्टाॅक तथा आॅक्सीजन की व्यवस्था की गई है। 

 श्री महावीर कौशिक ने यह जानकारी आज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित को उनकी अध्यक्षता में चण्डीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दी। श्री बनवारी लाल पुरोहित ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला, चण्डीगढ़ और मौहाली के उपायुक्तों के साथ बैठक कर ट्राईसिटी में कोविड की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में पीजीआई चण्डीगढ़, गर्वनमेंट अस्पताल सेक्टर 16 चण्डीगढ़ और जीएमसीएच सेक्टर 32 के वरिष्ठ अधिकारियों व डाॅक्टरों ने भी भाग लिया। 

 श्री महावीर कौशिक ने बताया कि जिला में विशेष रूप से कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ कोविड टीकाकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए इंसिडेंट कमांडर्स, डाॅक्टरों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं। 1 दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 3539 चालान किए गए हैं जिससे 17 लाख 69 हजार 500 रूपए की राशि वसूली गई है। 

 उपायुक्त ने बताया कि जिला में कोविड वैक्सीन की 109 प्रतिशत पहली डोज और 99.4 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 15 से 18 वर्ष की आयु के कुल 40 हजार बच्चों में से 17 हजार 282 बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि पचंकूला में 6 कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें मरीजों के लिए 284 बैड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी व निजी अस्पतालों में 602 बैड, कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं ।

 श्री महावीर कौशिक ने कहा कि पंचकूला के अस्पतालों में आॅक्सीजन प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है। नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 में 300 एलपीएम और कालका में 133 एलपीएम का पीएसए प्लांट शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कल 2565 लोगों के सैंपल लिए गए थे और 734 लोग कोविड पाॅजेटिव पाए गए। 

 बैठक में उप सिविल सर्जन डाॅ. स्नेह, कोविड वैक्सीनेशन की नोडल अधिकारी डाॅ मीनू सासन और कोविड ट्रेसिंग की नोडल अधिकारी डाॅ. मनकीरत भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ऐसा क्या जुनून है की जरूरत बंदों को देते हैं खाना पढ़िए पूरी खबर
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार ।