Saturday, October 24, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

नगर निगम ने सेक्टर 12 सामुदायिक केंद्र को बनाया कोविड केयर सेंटर

January 08, 2022 08:16 PM

पंचकूला 8 जनवरी।  सत्यनारायण गुप्ता- जिले में बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए नगर निगम की ओर से तीन कोविड केयर सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। सबसे पहले सेक्टर 12 के सामुदायिक केंद्र को कोविड सेंटर के तौर पर तैयार कर दिया गया है। इसके बाद सेक्टर 21 और गांव खटौली के सामुदायिक केंद्र को कोविड सेंटर बनाया जाएगा। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने शनिवार को सेक्टर 12 के सामुदायिक केंद्र में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। मेयर कुलभूषण गोयल स्वयं लगभग साढ़े 3 घंटे तक इस सेंटर के तैयार होने तक वहीं पर बैठे रहे। जब कोविड सेंटर में बैड, गद्दे, कुर्सियां लग गई और खाने-पीने , शौचालयों की व्यवस्था हो गई, तो मेयर वहां से गए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने में कोई परेशानी ना हो, इसलिए नगर निगम ने यह सेंटर तैयार करवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ यहां पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि कुछ निजी संस्थाएं भी सहयोग के लिए आगे आ रही है।

मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि व्क्तिगत स्तर पर कोविड दिशा निर्देशों की पालना और पूर्ण कोविड टीकाकरण करके हम कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हरा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों की पालना करें और कोविड वैक्सीन की दोनो डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड अभी पूरी तरह से खतम नहीं हुआ है । उन्होंने लोगों से अपील की कि हाथों को बार-बार धोते रहे और बाहर जाते समय मॉस्क और सेनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे और जाना आवश्यक हो तो सामाजिक दूरी की पालना अवश्य करें। इस दौरान पार्षद जय कौशिक, सुनीत सिंगला, एसई, एक्सइएन, एसडीओ, एपीओ सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।  

Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ऐसा क्या जुनून है की जरूरत बंदों को देते हैं खाना पढ़िए पूरी खबर
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार ।