Saturday, October 24, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

बढ़ी हुई फीस से सरकार पर 5 करोड़ रुपए का प्रतिवर्ष अधिक भार पड़ेगा। चंद्रमोहन

January 08, 2022 07:51 PM

पंचकूला 8 जनवरी  - सत्यनारायण गुप्ता--हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार प्रदेश के गरीब वर्ग के छात्रों की भावनाओं से खिलवाड़ करके उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले की गंभीरता को न समझते हुए ही इस मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

            उन्होंने कहा कि नीजि स्कूलों के दबाव में आकर ही हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा के नियम 134 -ए के तहत मेधावी छात्रों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए इन स्कूलों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए 200 रुपये प्रति माह फीस बढोतरी की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगभग 40 हजार ऐसे छात्र हैं जो नियम 134-ए के तहत इन प्राइवेट स्कूलों में दाखिले का पलकें फाड़ कर इन्तज़ार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस ब्यान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कहा ने कहा है कि कुछ निजी स्कूल नियम 134 ए के तहत ऐसे बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे थे और इन स्कूलों ने इसका खुला विरोध किया था क्योंकि नीजि स्कूलों में इस नियम के तहत फीस कम है। इससे बड़ा और दबाव क्या हो सकता है और सरकार ने निजी स्कूलों के दबाव में आकर ही 134 ए के तहत 200 रुपये फीस में बढ़ोतरी करने की आनन फानन में घोषणा गईं है और इस बढ़ी हुई फीस से सरकार पर 5 करोड़ रुपए का प्रतिवर्ष अधिक भार पड़ेगा।

                    चन्द्र मोहन कहा कि सरकारी दावों के अनुसार प्रदेश में 134-ए के तहत लगभग 40 हजार गरीब बच्चों ने परीक्षा दी थी और इनमें से अभी तक केवल लगभग 12 छात्रों को ही इन स्कूलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही दाखिला सम्भव हो पाया है और जो केवल 30 प्रतिशत है जबकि 70 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जो दाखिला न मिलने के कारण अपने भाग्य के साथ साथ सरकार की अकर्मण्यता और गरीबों के प्रति अपनाई गई नीति का परिणाम भुगत रहे हैं।

                चन्द्र मोहन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे परिवारों के बच्चों के अभिभावकों की आय को बढ़ा कर 8 लाख रुपए वार्षिक की जाए ताकि प्रदेश में परिव्याप्त ऊहापोह की स्थिति का निराकरण किया जा सका। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों की आय 8 लाख रूपए वार्षिक मानकर सभी प्रकार के लाभ दिये जा रहे हैं तो खट्टर सरकार को इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में बिना किसी के दबाव में आए उन गरीब बच्चों के भविष्य को सुखद बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ऐसा क्या जुनून है की जरूरत बंदों को देते हैं खाना पढ़िए पूरी खबर
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार ।