Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज होगा माफ, फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

October 13, 2019 09:47 PM

चंडीगढ़/अंबाला/कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर।- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज नारायणगढ़ हलके में कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरीयमुनानगर के रादौर हलके से कांग्रेस प्रत्याशी बिशनलाल सैनीकुरुक्षेत्र के लाडवा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह और पेहोवा हलके में कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चटठा के पक्ष में प्रचार करते हुए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रदेश को हमने 2014 में प्रति व्यक्ति आयप्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर 1 पर छोड़ा था वो आज अपराध में बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आज हरियाणा में बेरोजगारी की दर 28.7 प्रतिशत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो गयीहरियाणा के लाखों लोग बेरोजगार हो गये।

 

उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कि 2014 में भाजपा ने 154 वायदे किये थेलेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। किसानों को स्वामीनाथन के भाव देने का वादा किया था। लेकिनअसलियत ये है कि किसानों को पिछले 5 साल से एमएसपी भी नहीं मिल रही है। मंडियों में धान आया हुआ है लेकिन किसानों को अभी तक पेमेंट नहीं हुई। पीपली मंडी में किसानों को 9 पैसे किलो के हिसाब से आलू बेचना पड़ा। भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी और आमदनी घटा दी। नतीजा ये हुआ कि आज हमारा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने किसानों से पूछा कि हमारी सरकार के समय पापुलर धान और गन्ना का क्या रेट मिला था तो लोगों ने बताया कि उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव मिलता था। हमारी सरकार के समय न तो खाद पर टैक्स थान कीटनाशक पर टैक्स थान टैªक्टर पर टैक्स था। आज हर चीज पर टैक्स पर टैक्स वसूला जा रहा है। जो कट्टा 800 रुपये का था वो आज 1400 का हो गया और वजन भी 5 किलो घटाकर कम कर दिया। हमारे समय में जीरी जहाज में गयी थी और भाजपा राज में ब्याज में गयी। गेहूं के सीजन में किसान को एमएसपी के लिये दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 2005, 2009 में जो कहा वो किया और आगे फिर करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसानभूमिहीन किसान का कर्जा माफ करेंगे। पहले दिनपहले महीने से बुजुर्गों को 5100 रुपये हर महीने पेंशन देंगे। बुजुर्ग की 58 साल और महिलाओं की 55 साल करेंगे और पेंशन के लिये खाट पर बैंक नहीं जाना होगा। सरकार बनते ही बीपीएल परिवार के घर की महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर 2000 रुपये हर महीने देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं का कोई किराया नहीं लगेगा। गरीब आदमी को 100-100 गज के प्लॉट देंगे। सबको रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे। पोस्ट ग्रेजुएट को 10,000 ग्रेजुएट को 7000 रुपया भत्ता देंगे। एससी वर्ग के बच्चों को पहली से 12वीं तक साल का 10,000 और 12वीं से ऊपर वाले बच्चों को साल का 15000 रुपये वजीफा देंगे। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करके देंगेएचआरए का बकाया देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करायेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो एक कलम से 50 हजार सफाई कर्मचारी लगाये जायेंगे।

***

 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*