Thursday, May 02, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया: कुमारी सैलजा

September 29, 2021 08:04 PM

सफीदों में महिला कांग्रेस द्वारा महिला पंचायत आयोजित

सफीदों, (सतीश मंगला): नगर की महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में बुधवार को महिला कांग्रेस द्वारा महिला पंचायत का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा शुधा भारद्वाज व संयोजन महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनीता चंदन ने किया। वहीं सफीदों हलका के विधायक सुभाष गांगोली व असंध के विधायक शमशेर गोगी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की आयोजक सुनीता चंदन ने आए हुए नेताओं को फूल मालाएं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित व स्वागत किया। अपने संबोधन में कुमारी शैलजा ने कहा कि देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं को उनके हक व पहचान देने की आवश्यकता है। आज भी महिलाएं अपनी एक अलग पहचान व अस्तित्व की तलाश में है। घर व समाज को बेहतर बनाने में महिलाओं का अहम योगदान है तथा महिलाओं के योगदान को कभी भी छोटा नहीं मानना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। उसी के मद्देनजर आज मैं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हुं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संघर्ष किया और वे प्रधानमंत्री बनी। प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने बड़ी-बड़ी लड़ाईयां लड़ी और वे आयरन लेडी के रूप में प्रसिद्ध हुईं। कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी के रूप में एक महिला बड़े ही अच्छे ढंग से संभाल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच थी कि महिलाओं को राजनीति के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र में आगे लाया जाए। राजीव गांधी ने महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए कानून बनाए। उसका सुखद परिणाम यह रहा कि आज महिलाएं सरपंच से लेकर विधायक व सांसद तक के चुनाव लड़ रही हैं और देश के बड़े-बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं। लड़कियां खेलों में भाग लेकर पदक लाकर भारत का नाम पूरे विश्व पटल पर रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र अंबाला में 9 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 4 सीटों पर महिलाओं ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में जनता का हर वर्ग बहुत दुखी है तथा त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस सरकार में बड़े काम तो छोड़ो जनता के राशन कार्ड तक भी नहीं बन पाए हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व राशन की कीमतें आसमान छू रही है। कांग्रेस शासन में जो रसोई गैस का सिलेंडर 400 रूपए में मिला करता था आज उसकी कीमत 1000 हो गई है। पढ़े-लिखे बच्चे बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। देश की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने देश और प्रदेश को खटारा बना दिया है। देश का पेट पालने वाला अन्नदाता किसान तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में पिछले एक साल से सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर आजतक लोगों के हकों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*