Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

यूरोपियन देशों की तरह सरकारी सूचना, खबरें भी होंगी फ्लैश -पानी, बिजली, सीवरेज के हैल्पलाइन नंबर भी दिखेंगे,, कुलभूषण

September 17, 2021 07:16 PM

पंचकूला 17 सितंबर। सत्यनारायण गुप्ता-

शहर में डिजीटल बोर्ड चल पड़े हैं। पिछले कई दिनों से शहर में डिजीटल बोर्ड लगे हुए थे, लेकिन कानूनी पेचीदगी के चलते इन्हें चलाने में अड़चन आ रही थी। अब विवाद खत्म हो गया है और डिजीटल बोर्ड चलते नजर आए। रात के समय यह काफी आकर्षित लग रहे थे। डिजीटल बोर्ड पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण एवं उन्हें बधाई संदेश चलते दिखाई दिए। पंचकूला शहर में लगे डिजीटल बोर्डों से लोगों को फ्री वाइफाई मिलेगा। यूरोपियन देशों में डिजीटल बोर्ड पर ही खबरें, आसपास की जानकारी, सरकार एवं प्रशासन की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाती है, उसी तर्ज पर इसे पंचकूला में लांच किया गया है। डिजीटल बोर्ड तो कई जगह लगे होते हैं, लेकिन उनमें केवल विज्ञापन ही चलते हैं। अब पंचकूला में बड़ी तेजी से विकास को गति देते हुए यह प्रोजेक्ट लांच कर दिया जाएगा।

पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर डिजीटल बोर्ड लगे चुके हैं। नगर निगम द्वारा तक्ष मीडिया प्रा. लि. को डिजीटल बोर्ड लगाने का काम सौंपा गया है। इस काम की ऐवज में नगर निगम द्वारा एक रुपया भी खर्च नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी से सालाना 12 लाख रुपये विज्ञापन का पैसा लिया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इन डिजीटल रुम का एक सर्वर रुम भी बनाया जाएगा। जिसमें यदि शहर में कोई घटना हुई, तो पुलिस तुरंत सर्वर रुम पर सूचना देगी और शहर के सभी डिजीटल बोर्डों पर मैसेज फ्लैश हो जाएगा। हर चौंक चौराहे पर यह सूचना लोगों एवं पुलिस कर्मियों तक पहुंच जाएगी। कोविड के नियमों के बारे मेें लोगों को बताया जाएगा। इन डिजीटल बोर्डों पर एमरजेंसी नंबर, नगर निगम की सेवाएं, पानी, बिजली, सीवरेज के हैल्पलाइन नंबर, मौसम, एयर क्वालिटी इंडेक्स, न्यूज हैडलाइंस होगी। मार्केटों में लगने वाले बड़े डिजीटल बोर्डों के साथ मार्केट में आने वाले लोगों को फ्री वाई फाई की सुविधा दी जाएगी।

कंपनी का दावा है कि डिजीटल बोर्ड की मेंटनेंस, वाईफाई , इलैक्ट्रिसिटी, साफ्टवेयर पर लगभग 15 लाख रुपये सालाना खर्च भी होगा। 62 डिजीटल स्क्रीन और 50 गाइड मैप लगाये जायेंगे। मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम चुनाव के दौरान शहर में यूरोपियन देशों की तरह डिजीटल बोर्ड लगाने का वादा किया था, जिसे वह पूरा करने जा रहे हैं। विज्ञापन की आमदनी में से 12 लाख एजेंसी निगम को देगी। फिलहाल छोटे बोर्डों की टेस्टिंग चल रही है। पंचकूला नगर निगम ने करीब डेढ़ महीने पहले तक्ष मीडिया को शहर में डिजिटल बोर्ड लगवाने का काम अलॉट किया था।

टेंडर की शर्तों के मुताबिक साढ़े सात साल बाद कंपनी को शहर में लगे सभी डिजिटल बोर्ड और इसमें इस्तेमाल अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बदलना होगा। तीन साइज के लगेंगे बोर्ड 7 शहर में तीन विभिन्न साइज के डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। यह साढ़े सात बाय बारह साइज के 12, छह बाय चार के 25, छह बाय छह साइज के 25 डिजिटल बोर्ड होंगे। इसके अलावा 50 डिजिटल बोर्ड बैक लाइट के होंगे। छोटे साइज की स्क्रीन की कीमत 4 लाख और बड़ी स्क्रीन की कीमत 10 लाख के आसपास है। एजेंसी को 833 रुपए प्रति बोर्ड प्रतिमाह के हिसाब से निगम को देने हैं। हर सेक्टरों की एंट्री प्वाइंट, मार्केटों में ये बोर्ड लगाए जाएंगे। मार्केटों में बड़े साइज के बोर्ड लगेंगे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*