कोरोना वैक्सीन को लेकर शुक्रवार को 29 जगहों पर सेशन लगाए गए।
जिसमें हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन के वर्करों के अलावा सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया था। । शुक्रवार को प्राइवेट और सरकारी 29 संस्थानों पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया। सरकारी 18 और प्राइवेट 11 केंद्र पर अभियान चलाया गया था। इसमें हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्करों समेत बुजुर्ग और बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें भी सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बीमार लोग आगे रहे है। जबकि, सबसे कम हेल्थ वर्करों ने वैक्सीन लगवाई है। 29 सेंटरों पर बुजुर्ग और बीमार 2794
आम लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, जबकि 144 हेल्थ केयर वर्कर, जिसमें 53 ने पहली डोज और 91 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 115 फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन लगवाई है। जिसमें 27 ने पहली डोज और 88 ने दूसरी डोज लगवाई है। शुक्रवार को 45 से 59 साल और बीमार लोगों को 1205 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 1000 ने पहला डोज और 205 ने दूसरी डोज लगवाई है। सीनियर सिटीजन में 1330 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिसमें 548 ने पहला डोज और 782 ने दूसरी डोज लगवाई है।
वैक्सीन का आंकड़ा एक लाख से पार-
कुल 110883 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है।
-10504 हेल्थ वर्कर है, 6529 ने पहली और 3975 ने दूसरी डोज लगवाई।
-14528 फ्रंट लाइन वर्करों ने भी वैक्सीन लगवा ली है। 10011 ने पहली और 4517 ने दूसरी डोज लगवाई।
-50947 बुजुर्ग है 45033 ने पहले और 5914 नेे दूसरी डोज लगवाई
और 34904 बीमार लोगों ने भी टीका लगवा लिया पहले 32958 और दूसरी 1946 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।