Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

हरियाणा में अपराधियों को सजा दिलवाने में पुलिस आगे*

April 11, 2021 09:15 PM

चंडीगढ़, 11 अप्रैल - सत्यनारायण गुप्ता- हरियाणा पुलिस की कार्यशैली से जहां एक और आमजन संतुष्ट है तो वहीं अपराधी सहमें हुए हैं। पुलिस अपराधियों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी कड़ी में 2021 की प्रथम तिमाही के दौरान पुलिस ने कोर्ट में दमदार पैरवी करते हुए दुष्कर्म, पोक्सो, हत्या व भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में 30 से ज्यादा गुनाहगारों को सख्त सजा दिलवाई है।

               हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जघन्य अपराध की सूचना के तुरंत बाद पुलिस न केवल आरोपियों को गिरफतार कर रही है बल्कि जल्द से जल्द न्यायालय में सभी गवाह, प्रभावी सबूत पेश कर ऐसे गुनहगारों को कठोरतम सजा दिलवाना भी सुनिश्चित कर रही है।

                पुलिस की ओर से दिए गए सबूत व दमदार पैरवी के चलते जनवरी माह में 8 आरोपियों को कोर्ट द्वारा सलाखों में भेजा गया है जबकि फरवरी में 18 तथा मार्च में 12 आरोपियों को दोषी मानते हुए 5 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की कठोर सजा सुनाई गई है। न्यायालय द्वारा दोषियों पर 7500 से 55000 रूपये तक जुर्माना भी लगाया गया है।

                 प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा श्री मनोज यादव ने दुष्कर्म, हत्या सहित अन्य गंभीर अपराध के मामलों में सभी पुलिस आयुक्तों तथा जिला पुलिस अधीक्षकों को ’प्रभावी पैरवी’ सुनिश्चित करने के आदेश दिए हुए हैं ताकि आरोपियों को कठोरतम सजा व पीड़ित को जल्द न्याय उपलब्ध हो सके। फास्ट-टैªक कोर्ट की स्थापना भी इस दिशा में मददगार साबित हो रही है।

                  उन्होंने बताया कि कोर्ट द्वारा विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए जनवरी में 1 दरिंदे को आजीवन कारावास की सजा, 2 गुनहगारों को 20-20 वर्ष कैद, 4 को 10-10 वर्ष कैद और एक आरोपी को 7 साल कारावास के लिए दंडित किया गया है।

                 वहीं फरवरी माह में दुष्कर्म तथा नाबालिक से छेड़छाड के 5 आरोपियों को 5 साल से 20 साल तक कैद, किडनैपिंग के मामले में 1 आरोपी को दोषी मानते हुए 5 साल कारावास तथा हत्या व डकैती के मामलों में 12 आरोपियों को आजीवन कारावास का दंड दिया गया है।

                 इसी प्रकार, मार्च में हत्या के 2 आरोपियों को जुर्माने सहित आजीवन कारावास, छीनाझपटी के 2 आरोपियों को 5-5 साल कैद व 25000 रूपये जुर्माना, दुष्कर्म के 7 आरोपियों को जुर्माने सहित 10 साल से लेकर 20 साला कारावास की सजा सुनाई है। वहीं नाबालिक से अश्लील हरकत करने के आरोपी को दोषी मानते हुए 7 साल की कैद सहित 25000 रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*