भारतीय जनता पार्टी के छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान भाजपा के स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का मूलमंत्र बताएंगे। बताया जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से यह संबोधन सुबह 10:30 बजे से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने बूथ लेवल तक स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां की हैं, ताकि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन बूथ स्तर के कार्यकर्ता सुन सकें।