Thursday, April 18, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन

January 08, 2022 06:46 PM

सफीदों, (): प्रदेश के व्यापारियों को किसी भी रूप में प्रताडि़त नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश की मनोहर लाल सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध है। यह बात हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कही। वे नगर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राईस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन व पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश जैन ने राजीव जैन को फूलमालाएं पहनाकर व शॉल औढ़ाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा व पूर्व पालिकाध्यक्ष ईश्वर कौशिक भी विशेष रूप से उपस्थित थे। राजीव जैन ने कहा कि वे पूरे प्रदेश में भ्रमण करके व्यापारियों को एकजूट करकेउनकी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। हाल ही प्रदेश में व्यापारियों के साथ अनेक प्रकार की बड़ी घटनाएं घटी। सभी मामलों में वे मौके पर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मुख सभी मामलो को प्रमुखता से उठाकर संलिप्त बदमाशों को पकड़वाया। राजीव जैन ने कहा कि तोशाम, पेहोवा, जींद, कैथल, हिसार, कनीना व समालखा में पीडि़त व्यापारियों की आवाज को उठाया। भविष्य में भी किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यही नहीं भविष्य में भी किसी भी प्रकार की असुरक्षा का सामना करने वाले व्यापारी भाइयों के साथ मिलकर काम करेंगे और उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सजग है तथा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बैठक में उपस्थित एक व्यापारी ने मांग उठाई कि व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा हथियार के लाईसेंस प्रदान किए जाए। जिस पर राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने असलाह देने की भी एक पारदर्शी ऑनलाईन पॉलिसी बनाई है। पहले होता यह था कि असलाह लेने की फाईल अधिकारियों के दफतरों में घूमती रहती थी और जरूरतमंद व्यक्ति को असलाह समय पर नहीं मिल पाता था लेकिन अब सरकार ने असलाह को लेकर ऑनलाईन पॉलिसी शुरू की है। कोई भी असले का जरूरतमंद व्यक्ति ऑनलाईन अपना आवेदन दाखिल करे। अगर उसका कारण ठोस होगा तो उसे तत्काल असलाह का लाईसेंस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए पूरे प्रदेश में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं को जानकर उनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सम्मुख रखा जाएगा और उनका यथासंभव निराकरण करवाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
वैक्सीनेशन कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर लगवाई वैक्सीनेशन