Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

*अमित शाह, जेपी नड्डा सहित बड़े नेताओं का मंथन- किसान आंदोलन से 40 LS सीटों पर नुकसान का डर*

February 17, 2021 05:43 PM
*अमित शाह, जेपी नड्डा सहित बड़े नेताओं का मंथन- किसान आंदोलन से 40 LS सीटों पर नुकसान का डर*
-कृषि कानूनों को लेकर सबसे अधिक नाराजगी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों में देखी गई है।
- भाजपा सूत्रों के मुताबिक इन राज्यों में हो रही खाप पंचायतों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है।
 
CP/जनसत्ता
दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन अब देश की जाट बेल्ट की ओर बढ़ता और असर छोड़ता दिख रहा है। यही वजह सत्तारूढ़ BJP के बड़े नेताओं के चिंता का विषय बन गई है। उन्हें इस आंदोलन से लगभग 40 लोकसभा सीटों पर नुकसान होने का डर सताने लगा है। मंगलवार को नई दिल्ली में इसी मसले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नेताओं के साथ बैठक की।
 
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, सांसद सत्यपाल सिंह सहित कुछ अन्य नेता इस बैठक में थे। यह मंथन ऐसे वक्त हुआ, जब मंगलवार को हरियाणा में किसानों की महापंचायत हुई, जहां BKU के राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे।
 
हालांकि, केंद्र और किसानों के बीच इस मसले को लेकर गतिरोध के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर आश्वासन दिया कि नए कृषि सुधारों का लाभ छोटे, सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा होगा। यूपी के बहराइच में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर अपनी सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर ‘दुष्प्रचार’ का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि देश के कृषि बाजार में विदेशी कंपनियों को बुलाने केN लिए कानून बनाने वाले लोग आज देसी कंपनियों के नाम पर किसानों को डरा रहे हैं।
 
बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर सबसे अधिक नाराजगी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों में देखी गई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इन राज्यों में हो रही खाप पंचायतों के मद्देनजर यह बैठक (शाह-जेपी नड्डा वाली) बुलाई गई। दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डटे किसानों में अधिकांश इन्हीं राज्यों के हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच 11 दौर की वार्ता हुई है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
 
 

 

  •  

 


 

 

  • ,
  • or

 

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन