National
*मोदी ने मदद की,ताकि बच्ची बच सके* *5 महीने की बच्ची को 16 करोड़ का इंजेक्शन* *लगना है, PMO से 6 करोड़ रु. का टैक्स माफ*
February 10, 2021 06:24 PM
*मोदी ने मदद की,ताकि बच्ची बच सके*
*5 महीने की बच्ची को 16 करोड़ का इंजेक्शन*
*लगना है, PMO से 6 करोड़ रु. का टैक्स माफ*
पांच महीने की तीरा के जिंदा रहने की उम्मीद अब बढ़ गई है। उसे SMA Type 1 बीमारी है,जिसका इलाज अमेरिका से आने वाले Zolgensma इंजेक्शन से ही मुमकिन है। यह करीब 16 करोड़ रुपए का है। इस पर करीब 6 करोड़ रुपए टैक्स अलग से चुकाना होता। तब इसकी कीमत 22.5 करोड़ रुपए हो जाती। लेकिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चिट्ठी पर PM नरेंद्र मोदी ने टैक्स माफ कर दिया है। इंजेक्शन नहीं लगने पर बच्ची बमुश्किल 13 महीने और जिंदा रहती। तीरा कामत को 13 जनवरी को मुंबई के SRCC चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसके एक फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था, इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।