Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

हरियाणा को समरस करेगा निधि समर्पण अभियान: राकेश त्यागी

January 17, 2021 07:41 PM

हरियाणा को समरस करेगा निधि समर्पण अभियान: राकेश त्यागी

पंचकूला।-  अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- राम भारतीय जनमानस के रोम रोम में व्याप्त हैं। राम जी का जीवन समरस समाज का जीवंत उदाहरण है।  राम जी ने वनगमन से लेकर अयोध्या वापसी तक समाज के सामान्य नर-नारी, गिरिवासी, वनवासी, ग्रामवासी सहित सभी के साथ स्रेह का संबंध स्थापित किया। रीछ राज जामवंत, पक्षीराज जटायु, वानर राज सुग्रीव, माता शबरी, निषादराज गुह, केवट आदि को साथ लेकर  समरस समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया।  यह उदगार निधि समर्पण अभियान के प्रांत प्रमुख राकेश त्यागी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान हरियाणा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सेक्टर 10 पंचकूला में स्थित हरियाणा मॉडल स्कूल में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 492 वर्षों तक राम भक्तों ने संघर्ष किया है। अतीत के 76 संघर्षों में 4 लाख से अधिक राम भक्तों ने बलिदान दिया। भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ जन जन के हृदय में  श्रीराम एवम उनके जीवन मूल्यों की स्थापना होगी। राकेश त्यागी ने कहा कि यह निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान है।   हरियाणा प्रान्त में यह अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक  चलाया जाएगा। हरियाणा के सभी  ग्रामों व बस्तियों में कार्यकर्ता संपर्क अभियान में जुटेंगे। अभियान में प्रदेश की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को साथ में जोड़ा जाएगा। हरियाणा के 6726 ग्रामों व 1202 बस्तियों में 45000 कार्यकर्ता टोलियों में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।  पंचकूला जिले के 202 गांव 40 बस्तियों 1500  कार्यकर्ता प्रत्येक घर मे संपर्क करेंगे।
साध्वी अमृता दीदी ने किसान अंदोलन पर पूछे स्वाल पर बोलते हुए कहा कि किसानों की मांग जायज है सरकारी को किसानो की मांग मान लेनी चाहिए। किसान हमारे देश का अन्नदाता है। अमृता ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के विस्तृत स्थान के अति दिव्य विस्तार के लिए प्रत्येक हिन्दू अब अपनी अस्मिता से जोड़ने का समय आ गया है। यह एक केवल एक मन्दिर निर्माण का विषय नहीं है, यह अन्याय पर न्याय की विजय के साथ ही असत्य पर सत्य के आधिपत्य का विषय है जिसका साक्षी हमें बनना है। साक्षी बनने का सबसे बड़ा साधन समर्पण का ही सिद्ध होगा। भारत के राष्टÑ पुरूष हैं श्रीराम। आज राम राष्टÑीयता का विषय बन गया है। राष्टÑ धर्म तथा श्रीराम का भागवत धर्म एक हो चुका है। इसको समझ कर जन जन को बढ़ चढ़ कर निधि समर्पण अभियान में जुटना चाहिए। इस अवसर पर अभियान प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, अभियान जिला प्रमुख सत्यनारायण, सह जिला प्रमुख गुलाब एवम शैलेश, अभियान जिला प्रचार प्रमुख राजीव कुमार, अभियान सह जिला प्रचार प्रमुख सुमंतो घोष आदि उपस्थित रहे।
फोटो----02----

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*