केंद्र सरकार को किसान, आढ़ती व आम जनता के हित में तीन कृषि कानून तुरन्त प्रभाव से वापिस लेना - अखिल गर्ग
शहीद किसानों के परिवार को 50 लाख रूपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए - अखिल गर्ग
युवा व्यापार मंडल द्वारा मेर संक्राति पर जरूरतमंदों को रजाई, कंबल, गरम कपड़े वितरित किए गए
हिसार - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग व प्रदेश प्रवक्ता अखिल गर्ग ने मकर संक्राति पर जरूरतमंदों को रजाई, कंबल, गरम कपड़े आदि वितरित किए गए। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि मकर संक्राति व लोहड़ी पर्व हरियाणा, पंजाब व पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से बनाया जाता हैं। लोहड़ी पर्व बसंत ऋतू के आगमन का प्रतीक है। किसान भी लोहड़ी पर्व को वित्तीय दिवस के रूप में देखते हैं। इस समय किसान भाई फसल काटने से पहले फसल के लिए भगवान की प्रार्थना और धन्यवाद करते हैं। लोहड़ी पर्व हर्ष, उल्लास व भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तीन कृषि कानून के विरोध में किसान 50 दिनों से कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे है जिसके कारण लगभग 67 किसानों की मृत्यु हो चुकी हैं। युवा व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से मांग कि है की शहीद हुए किसानों के परिवारों को 50 लाख रूपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और तुरन्त प्रभाव से तीन कृषि काले कानून को देश व प्रदेश के किसान, आढ़ती व आम जनता के हित में वापिस लिया जाए।
फोटो बाबत - युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता अखिल गर्ग जरूरतमंदों को रजाई, कंबल, गरम कपडे़ वितरित करते हुए।