Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

कोरोना वायरस से सावधान और सजग रहते हुए विकास की पटरी पर तेजी से दौडऩे लगा है अम्बाला--विकास के नये अध्यायों का सूत्रपात करने के लिए तेजी से बढ़ रहे हैं प्रगति के प्रेरक और अनुकरणीय कदम

October 13, 2020 09:12 PM

अम्बाला 13 अक्तूबर:- गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विशेष प्राथमिकता में शामिल अम्बाला-दिल्ली मार्ग पर 22 एकड़ में बनाए जा रहे शहीदी स्मारक की स्थापना की परियोजना पर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने से अम्बाला छावनी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान मिलने जा रही है। इस स्मारक के निर्माण कार्य पर लगभग 200 करोड़ रूपए से अधिक की धन राशि खर्च होगी। भव्य और शानदार तरीके से बनाए जा रहे शहीदी स्मारक में सम्बन्धित विषयों को लेकर हर प्रकार के बुनियादी पहलू उल्लेखित होंगे। स्मारक का डिजाईन राष्ट्रीय स्तर के आर्किटैक्ट द्वारा तैयार किया गया है।
संदर्भित विषय को लेकर जानकारी के क्रम में उन्होंने आगे बताया कि देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत 1857 में मेरठ से पहले अम्बाला छावनी से हुई थी। इस महत्व को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा अम्बाला छावनी में 1857 के शहीदों एवं देशभक्तों की स्मृति में भव्य और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीद स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत यहां पर तेजी से कार्य किया जा रहा हैं। इस स्मारक में 210 फुट उंचाई के विशाल और आकर्षक मैमोरियल टावर के साथ-साथ 20 फुट ऊंचाई की दीवार बनाई जा रही है, जिन पर 1857 की क्रांति के योद्धाओं का उल्लेख किया जायेगा।
विभिन्न पहलूओं बारे जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि इस स्मारक में विकसित किए जाने वाले 6 लॉन में 1857 की क्रांति के विवरणों का उल्लेख होगा तथा अम्बाला के इतिहास तथा 1857 की क्रांति में हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित म्यूजियम भी बनाया जा रहा है। इस स्मारक के बनने के बाद अम्बाला का अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर महत्व और भी बढ़ जायेगा। इसमें कोई दो राय नही कि यह शहीदी स्मारक देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दू रहेगा। इतना ही नहीं शहीदी स्मारक के नजदीक 50 करोड़ रूपए की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। केन्द्र और राज्य की वर्तमान सरकारें ऐसी सरकारें हैं, जिन्होंने सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उन्हें लाभ भी मिल रहा है।
इस बारे लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता निशांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहीदी स्मारक का 56 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण कार्य के तहत चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ-साथ स्वागत केन्द्र (सिंगल स्टोरी)के तहत प्रथम तल पर लैंटर डालने का कार्य भी कर लिया गया है।
इस स्मारक में 2000 व्यक्तियों की क्षमता वाला ओपन एयर थियेटर बनाया जा रहा है। जिसमें त्री-आयामी चित्रों का प्रदर्शन करने की तकनीक होगी। इसके साथ-साथ म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कनैक्टीवीटी ब्रिज, वाटर बॉडी, सब स्टेशन, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक एवं पम्प हाउस, ग्रीन एरिया, मैमोरियल टावर को बनाने की योजना कार्य रूप में परिणत की जा रही है। इसके अलावा इस शहीदी स्मारक में चिल्ड्रन पार्क, जन सुविधाएं, रिफ्लैक्टींग पुल तथा आउटडोर कैफेटेरिया की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जायेेंगी। इस स्मारक पर रात्रि के समय लेजर शो से महान् क्रांतिकारियों के जीवन व 1857 क्रांति की घटनाओं के जीवंत प्रदर्शन की भी व्यवस्था की जायेगी।
उन्होंने यह भी बताया हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज समय-समय पर जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। इतना ही नहीं निर्माणाधीन स्थलों का दौरा भी करते रहते हैं। उन्होंने पहले ही निर्देश दिए हुए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पादर्शिता का पैमाना बेहतरीन होना चाहिए। उनके निर्देशों की अनुपालना में निर्धारित समय अवधि के साथ विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं।

 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*