Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

खापों ने दिल खोलकर दिया औमप्रकाश धनखड़ को समर्थन सफलता के लिए दिया आशीर्वाद ,बतौर मंत्री किए कार्यो पर लगाई मुहर

August 07, 2020 09:51 PM
झज्जर, 7 अगस्त ।-- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- प्रदेश व पड़ोसी राज्यों से पंहुची खाप सरदारी ने
शुक्रवार को झज्जर में किसान बंधु एवं गौरत्न औम प्रकाश धनखड़ के भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिल खोलकर सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। खापों
द्वारा आयोजित किए गए आशीर्वाद समारोह में खाप प्रधानों ने अपने आर्शीवचन
संबोधन में औम प्रकाश धनखड़ द्वारा बतौर
कैबिनेट मंत्री किए गए कार्र्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए उनकी कर्मठ
कार्यशैली पर मुहर लगाई।  खाप सरदारी द्वारा दिए आशीर्वाद व समर्थन से
अभिभूत हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने आभार प्रकट करते हुए
कहा कि सर्व समावेशी, सर्वजातीय, पर्यावरण संरक्षण, समाजिक उत्थान व
विकास के लिए सतत्ï कार्यरत, आधुनिकता के साथ मान मर्यादा को आगे बढ़ा
रही खापें समाज के लिए परमात्मा स्वरूप होती हैं। समाज व खापों का सम्मान
व आदेश मेरे लिए सर्वोपरि रहा है और आगे भी रहेगा। खाप प्रधानों ने
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ को बड़ी माला पहनाई और सर्व समाज
के सम्मान की प्रतीक पगड़ी बांधकर अपना आशीर्वाद दिया।
  -- खाप लिखें  अपना इतिहास, मैं करूं गा मदद - बोले धनखड़
  किसान बंधु औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि खापों का इतिहास गौरवशाली है।
जरूरत है, इसे लिखने की ताकि युवा पीढ़ी अपने ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अतीत
से प्रेरित हो सके। धनखड़ ने कहा कि बतौर पंचायत मंत्री उन्होंने शहीदों
की शहादत को उजागर करने के  लिए प्रत्येक गांव में ग्राम गौरव पट्ïट
बनवाए। खापों को भी अपने  गौरवशाली इतिहास को लिखना चाहिए। इस कार्य के
लिए मेरा भरपूर सहयोग रहेगा। धनखड़ ने कहा कि कौमें वहीं जिंदा रहती हैं
जो अपने इतिहास को याद रखती हंै। खाप प्रधानों ने भी औम प्रकाश धनखड़ की
इस पहल का तालियों के साथ समर्थन किया।
 --  प्रदेश का युवा मेहनती, व्यापार करना सीखें
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा वीर सैनिकों, किसानों,
खिलाडिय़ों की भूमि है। अब शिक्षा मेंं भी हम अव्वल हो गए हैं। संघ लोक
सेवा आयोग की परीक्षा मेंं प्रथम स्थान पर हरियाणा का युवा और पहले 100
मेंं से पांच हमारे युवा अग्रणी रहे।  यह सभी के लिए गौरव की बात है।
हमारे युवा मेहनती है। सैनिक बनता है तो छाती पर परमवीर चक्र व अशोक चक्र
सजाता है, खेलता है तो ओलम्पिक में मैडल का सपना लेकर आगे बढ़ता है।
हमारा किसान अन्न अपने लिए ही नहीं दूसरे प्रदेशों के लिए भी पैदा
करता है।  प्रदेश अध्यक्ष ने खाप सरदारी का आहवान करते हुए कहा कि आप
समाज के मार्गदर्शक है, इसलिए युवाओं को व्यापार के क्षेत्र में भी आगे
बढ़ाएं । फिर हम इजरायल जैसे देश को भी पीछे छोड़ सकते हैंं। हमारे
युवाओं की काबिलियत का दुनिया मेंं कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता। खाप
प्रधानों ने कहा कि धनखड़ ने बतौर मंत्री हमेशा उनका सम्मान किया, सहयोग
किया, जहंा उनकी जरूरत पड़ी तत्काल हाजिर मिले। उनको एक बार फिर बड़ी
जिम्मेदारी मिली है, सर्व समाज के उत्थान व विकास के लिए खाप उनके साथ
हैं ।
       आशीर्वाद समारोह को दादा बलजीत सिंह प्रधान मलिक खाप, भूप सिंह
दलाल  प्रधान 84 दलाल, कंडेला खाप प्रधान टेकराम कंडेला, 360 पालम के
प्रधान रामकरण   सोलंकी, 360 महरौली के प्रधान गोवर्धन, गुलिया खाप के
प्रधान सुनील गुलिया, दुल्हेड़ा बारह के प्रधान उमेद सिंह देशवाल, जाखड़
खाप प्रधान कश्मीर जाखड़, चाहार खाप प्रधान हरेंद्र चाहार व उप प्रधान
आजाद सिंह चाहार,मान खाप से सोनू मान, राठी खाप प्रधान रणबीर राठी,
अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, गजेंद्र सिंह अहलावत प्रधान उत्तर
प्रदेश अहलावत खाप,पूनम बूरा  खाप प्रधान,कृष्ण किन्हा खाप
प्रधान,देवेंद्र धनखड़ धनखड़ खाप प्रधान सहित अन्य तपा प्रधान, पूर्व
विधायक नरेश कौशिक, समाज सेवी संस्थाओं के प्रधानों ने कार्यक्रम में
पंहुचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ को सफलता के लिए आशीर्वाद
देते हुए और सहयोग का भरोसा दिया। औम प्रकाश धनखड़ कार्यक्रम में पंहुचे
सभी खाप प्रधानों को चदर भेंट कर आशीर्वाद लिया।
फोटो कैप्शन: खापोंं द्वारा आयोजित आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़।
फोटो कैप्शन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ का बड़ी माला से
स्वागत करते हुए खाप प्रधान ।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*