Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

महिला कांग्रेस ने करनाल में जोरदार विरोध किया प्रदर्शन महिला से गैंगरेप केआरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

July 14, 2020 09:37 PM
करनाल 14 जुलाई :-- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--- महिला से गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने करनाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं की अगुवाई कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज व जिला अध्यक्ष निशा देवी ने की। जिला सचिवालय के सामने लगभग एक घंटा धरना देने के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंंची। असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी भी उनके साथ रहे। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग का ज्ञापन सीटीएम को मुख्यमंत्री केे नाम सौंपा गया। 
इस मौके पर सुधा भारद्वाज व निशा ने कहा कि भाजपा सरकार बेटियों को बचाने और पढ़ाने की बात करते है। शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप किया गया और आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। रसूखदार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। बड़ा सवाल है कि उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही। क्या उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें भाजपा नेताओं व इनसे जुड़े लोगों के नाम महिलाओं से उत्पीडऩ को लेकर सामने आए। भाजपा ने ऐसे लोगों को बचाने का काम किया है। सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़़ाओ का दावा विफल हो गया है। कांग्रेस मांग करती है गैंगरेप के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए। 
इस अवसर पर सुषमा नागपाल, नवज्योत, पूर्व विधायक बंताराम, अरूण पंजाबी, जोगिंद्र नली, मुनीष परवेज राणा, शमशीदा, मनीष कामरा, संतोष तेजान, सीमा, सविता, मनीषा व नरेश संधु सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*