नई दिल्ली:- अग्रजन पत्रिका- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी ने चुनाव समिति सूचि की जारी कर दी है। बीजेपी की ओर से जारी की गई इस सूचि में कुल 15 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें कई बड़े नाम आपको देखने को मिलेंगे। मतलब साफ़ है कि बीजेपी इस बार दिल्ली चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की कोई ढील नहीं रखना चाहती है।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत सभी सांसदों को समिति का हिस्सा बनाया गया…..
15 नेता में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, राज्यसभा सांसद विजय गोयल, राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी, लोकसभा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद गौतम गंभीर, लोकसभा सांसद हंसराज हंस, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पराशर के नाम शामिल हैं।ज्ञात रहे कि, चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है जिसके मुताबिक 14 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और उसी के साथ नामांकन भरने का काम भी शुरू हो जाएगा।दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।बतादे कि, 5 साल पहले 2015 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बड़ी जीत के बाद आप के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे।ध्यान रहे कि, जो तीन से सीटें आप नहीं जीत पाई थी वह सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई थीं|कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी थी।वहीँ, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी साट लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।