Monday, October 26, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
International

UNSC में कश्मीर पर चीन की चालबाजी नाकाम, पाकिस्तान के भी धरे रह गए सारे पैंतरे

August 17, 2019 10:42 PM

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान और चीन को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी. कश्मीर मुद्दे को यूएनएससी में ले जाने के लिए पाकिस्तान अपने अजीज दोस्त चीन के आगे गिड़गिड़ाया लेकिन फिर भी दोनों की चाल कामयाब नहीं हुई. बैठक के बाद चीन ने ऐसा बयान दिया ताकि पाकिस्तान भी खुश हो जाए और भारत नाराज न हो.

वहीं रूस ने एक बार फिर भारत से दोस्ती निभाते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच का मामला है. दरअसल पाकिस्तान को समर्थन देना अब चीन की मजबूरी बन गया है. चीन के राजदूत ने कहा, यह जाहिर है कि भारत ने जो संवैधानिक संशोधन किया है और इससे स्थिति बदल गई है. चीन ने इस पर चिंता जाहिर की और कहा कि किसी भी एकतरफा फैसले से बचना चाहिए और ऐसा करना वैध नहीं है.

चीन का यह बयान साफ तौर पर दिखाता है कि उसने भारत के प्रति कोई आक्रामक रुख नहीं अपनाया है. उसने वही किया जो पाकिस्तान को खुश करने के लिए वह कर सकता था. पाकिस्तान में चीन ने भारी निवेश किया है. दोनों देशों के बीच 46 बिलियन डॉलर की बड़ी लागत से चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) बन रहा है.

इसका मकसद पाकिस्तान से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र शिंजियांग तक ग्वादर बंदरगाह, रेलवे और हाईवे के जरिए तेल और गैस की सप्लाई करना है. यह गलियारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान होते हुए जाएगा. ग्वादर बंदरगाह को इस तरह बनाया जा रहा है ताकि 19 मिलियन टन कच्चा तेल सीधा चीन भेजा जा सके.  

Have something to say? Post your comment
 
More International News
किस्मत हो तो ऐसी* *👉जिस लॉटरी टिकट को लेने से कर रहा था इनकार, उसी से रातोंरात बन गया करोड़पति* WHO की चेतावनी, लॉकडाउन से ढील देने में जल्दबाजी से फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण
---मैटरहॉर्न पर्वत पर एक हजार मीटर का तिरंगा बनाकर स्विट्जरलैंड ने भारत की एकजुटता की यूं तारीफ
---डोनाल्ड ट्रंप की चीन को खुली चेतावनी, संक्रमण फैलाने के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं
---करतारपुर साहिब में तेज हवाओं से गुरुद्वारे के गुंबद क्षतिग्रस्त, इमरान सरकार पर खड़े हुए सवाल
---COVID 19: धार्मिक नेता के जनाजे में शामिल हुए 50,000 लोग, तस्लीमा नसरीन ने कहा-सरकार बेवकूफ है
ट्रंप ने ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान, बगदादी के बाद उसका उत्तराधिकारी भी ढेर
UAE ने अंतरिक्ष में अपना पहला एस्ट्रोनॉट भेजा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- हमें प्रेरणा मिली
भूकंप से पाकिस्तान और PoK में भारी तबाही, 19 लोगों की मौत, 300 घायल
PAK को ट्रंप ने दिया झटका, इमरान के सामने कहा- भारत से रिश्ते अच्छे