Saturday, October 24, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Sports

तेंदुलकर बोले- एडिलेड की जीत ने 2003 की यादों को ताजा कर दिया

December 10, 2018 09:51 PM

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को कहा कि एडिलेड में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 31 रन की जीत ने उन्हें इस मैदान पर 2003 में राहुल द्रविड़ और अजीत आगरकर के शानदार प्रदर्शन से हासिल की गई जीत की याद दिला दी.

भारतीय टीम ने इस करीबी मुकाबले को 31 रन से जीत कर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम की. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत के लिए टेस्ट मैचों में यह छठी जीत है.

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘सीरीज शुरू करने का शानदार तरीका. भारतीय टीम ने कभी भी दबाव कम नहीं होने दिया. चेतेश्वर पुजारा की दोनों पारियों और अजिंक्य रहाणे की दूसरी पारी में अहम और बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ चारों गेंदबाजों ने दमदार योगदान दिया. इसने 2003 की जीत की यादें ताजा कर दी.’

 
इस मैच के 'मैन ऑफ द मैच' चेतेश्वर पुजारा भी इस जीत से खुश हैं. पुजारा ने ट्वीट किया, ‘एडिलेड ओवल में हमारे लिए पहला टेस्ट मैच शानदार रहा. आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. जिस तरह से हम टीम के तौर पर खेले और कड़ी टक्कर दी उससे काफी खुश हूं. अब अगले मैच की तैयारी.’
 
मैच के खत्म होते ही ट्विटर पर भारतीय टीम को बधाई देने वालों का तांता लग गया जिसमें प्रशंसकों के साथ पूर्व क्रिकेटर भी शामिल थे. पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है. ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी टक्कर दी. लेकिन, आखिर में भारतीय टीम बेहतर साबित हुई. पहली पारी में 41 रन पर चार विकेट खोने के बाद जीतना विशेष प्रयास है. पुजारा के लिए शानदार टेस्ट मैच और गेंदबाजों का बेहतरीन प्रयास. यह सीरीज शानदार होगी.’
 
वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘पुछल्ले बल्लेबाजों ने गजब का जुझारूपन दिखाया लेकन यह क्षण भारत को लंबे समय तक याद रहेगा. गेंदबाजों ने अपना सब कुछ दिया. इस पल का लुत्फ उठाएं और इस लय को पर्थ टेस्ट में कायम रखें.’
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी भी भारतीय टीम की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे.पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा, ‘काफी करीब. ऑस्ट्रेलिया ने आज संघर्ष करने का माद्दा दिखाया. भारत को टेस्ट मैच में शानदार जीत पर बधाई.’
तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने कहा, ‘भारत को शुभकामनाएं. यह देखना अच्छा लगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिर तक टक्कर दी. इस हार से जल्द ही उबरना होगा और पर्थ के लिए तैयार होना होगा.’
दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि उन्होंने पूरे मैच का लुत्फ उठाया. वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट और इसके उतार-चढ़ाव पसंद हैं. ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आज शानदार जुझारूपन दिखाया और यह ऐसा ही होना चाहिए- यह टेस्ट क्रिकेट है. जीत के लिए विराट और उनके खिलाड़ियों को बधाई. पर्थ में मिलते हैं.’
 
Have something to say? Post your comment
 
More Sports News
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया न्यू चंडीगढ़ में पीसीए के न्यू क्रिकेट स्टेडियम का दौरा
रबल टीएमटी हिमाचल फुटबॉल लीग, हिमाचल एफसी और टेक्ट्रो स्वाड्स में होगा फाइनल मुकाबला
हार्दिक पंड्या-केएल राहुल पर लगा बैन हटा 1956 के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रघबीर सिंह भोला नही रहे पंड्या-राहुल के 'भविष्य' पर फैसले में होगी देरी, जानिए क्या है वजह विराट कोहली का खास संयोग से बना 15 जनवरी से शतक कनेक्शन हार्दिक पंड्या- केएल राहुल की जगह विजय शंकर और शुभमन गिल को वनडे टीम में मौका महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी में फंसे पंड्या ने BCCI से मांगी माफी ऑस्ट्रेलिया में कुलदीप ने 64 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, वॉर्न ने दी शाबाशी IND vs AUS: ऋषभ पंत ने बताया- मैदान पर छींटाकशी से उनको क्या मिलता है