Tuesday, October 27, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Entertainment

न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट करा रहे ऋषि कपूर से मिले शाहरुख, जाहिर की खुशी

November 17, 2018 10:42 PM

ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में डेढ़ महीने से अपना इलाज करा रहे हैं. वहां उनसे बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग मिलने पहुंच रहे हैं. अनुपम खेर, जावेद अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, आलिया भट्ट के बाद अब शाहरुख खान उनसे मिले. इस दौरान शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी मौजूद रहीं.इस मुलाकात की जानकारी ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने शाहरुख के फैमिली को शुक्रिया लिखा. साथ ही उन्हें विनम्र बताया. शाहरुख इस समय न्यूयॉर्क में हैं. वे अपनी इस यात्रा के दौरान NYU स्टर्न स्कूल भी गए, जहां वे बच्चों से मिले.

ऋषि ने 29 सितंबर को ट्वीट कर बताया था कि वह इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं. उन्होंने लिखा था- मैं काम से थोड़ी छुट्टी लेकर अमेरिका किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जा रहा हूं. मैं अपने शुभचिंतकों से प्रार्थना करूंगा कि वह चिंता न करें और न ही कोई कयास लगाएं. पिछले 45 साल से मैं फिल्में कर रहा हूं. आप लोंगों के प्यार के बल पर मैं जल्द वापस आऊंगा.एक अखबार से हुई बातचीत में रिद्धिमा ने कहा, ''वे बिल्कुल ठीक हैं. चिंता करने की कोई बात नहीं है. वैसे मैं कभी उनके स्वास्थ्य के लिए चिंतित नहीं थी. वे बस अपना रुटीन टेस्ट करा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने ट्विटर पर कहा था. वे कई सालों के बाद अपने सारे ट्रीटमेंट करा रहे हैं. हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा.''मालूम हो कि मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से ऋषि अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. ऐसा भी कहा गया कि उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ है. लेकिन रणधीर ने ऋषि कपूर की हेल्थ को लेकर चल रही तमाम अटकलों को खारिज किया था.
Have something to say? Post your comment
 
More Entertainment News
--हरियाणा के विद्यार्थी करेगें आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी से आॅनलाइन पढ़ाई हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह के भाई को दी राहत
गुजरे जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस विद्या सिन्हा का गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन
रायपुररानी क्षेत्र के दो कलाकारो ने किया बडे पर्दे की मूवी मे काम -31 मई को होगी रिलीज गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता ने इंडियन मोटरसाइकल राइड में अपनी फिल्म को प्रमोट किया पंचकूला सेक्टर 16 की पूनम सहगल को दिल्ली में नेशनल अवॉर्ड स्टार अचीवर अवार्ड से किया गया सम्मानित रेनबो लेडीज क्लब ने मनाई फूलो की होली* *जाने माने पॉलीवूड एक्टर सिंह परमवीर रहे मुखय अतिथि* कादर खान की मौत से दुखी डेविड धवन, बोले- भाईजान जैसा कोई नहीं अनुपम खेर बोले- कोई और देश होता तो ऑस्कर में जाती The Accidental Prime Minister WEF रिपोर्ट: वर्क प्लेस में महिला-पुरुष में भेदभाव खत्म होने में लगेंगे 200 साल