Saturday, October 17, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Himachal

हिमाचल में कहर बनकर बरस रही बारिश, बाढ़ में तीन घर बहे, लैंड स्लाइड से शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर लगा 4 किमी लंबा जाम

July 27, 2018 12:36 AM
हिमाचल में कहर बनकर बरस रही बारिश, बाढ़ में तीन घर बहे, लैंड स्लाइड से शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर लगा 4 किमी लंबा जाम शिमला। इंद्रा गुप्ता-- हिमाचल में मॉनसून पीक पर है और हर तरफ बारिश आफत बनकर बरस रही है। कई जिलों में लैंड स्लाइड हो रहे हैं और सूबे की सभी नदियां उफान पर है। मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से जहां ब्रहम गंगा नदी में बाढ़ आ गई है, वहीं पर पहाड़ी दरकने से शिमला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। बाढ़ में बहे तीन घर… ब्रह्मगंगा नदी में आई बाढ़ से नदी किनारे के तीन घर बह गए। साथ ही बाढ़ से दो पुल भी बह गए। इस घटना से लोग सकते में हैं। लोगों के नदी किनारे बने घर प्रशासन ने खाली करवा दिए हैं। कुल्लू के एसडीएम डा. अमित गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में भेजी गई हैं। शिमला चंडीगढ़ हाईवे पर लगा 4 किमी लंबा जाम… उधर भारी बारिश से चक्की मोड़ के पास हुए भू-स्खलन के कारण चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग करीब एक घंटे बंद रहा। इसके कारण दोनों ओर करीब 4 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी ने 2 जे.सी.बी. मशीनों से सड़क पर गिरी चट्टानों व मलबे को हटाकर यातायात को बहाल किया। पहाड़ी से पत्थर लगातार गिर रहे थे। इसे देखते हुए बारी-बारी से एक तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा था।
Have something to say? Post your comment
 
More Himachal News
संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता के कल्याण हेतु हिमाचल में 25 बेडों के कोविड केयर सेंटर का सहयोग हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टालने की घोषणा कर दी
हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर मैं रहने वाली मुस्कान जिंदल ने UPSC कि परिक्षा में 87वां रैंक प्राप्त किया। इस परीक्षा के बाद मुस्कान जिंदल के IAS बनने कि सारी बाधाऐ खत्म
हिमाचल पत्रकार कल्याण कोष होने के बावजूद हिमाचल के पत्रकारों को आर्थिक सहायता न मिलने पर जताया आश्चर्य
मीडिया के सामने विश्वसनीयता बड़ी चुनौती : पवन आश्री पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा प्रदेश में तीन दिनों से हो रही तेज़ बारिश आफत बनकर बरस रही है पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल में मॉनसून जोरों पर है और हर तरफ बारिश आफत बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश से मोरनी कचूआ खाद लेने आए युवक की चैंबर का फटा टूटने से मौत चैबर से खाद निकालते समय फटा टूटने से गिरा राहुल गतिशील समाज के लिए महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री हिमाचल के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का होगा इस्तेमाल