पंचकूला।-अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-
नगर निगम द्वारा शुरु किया गया वेस्ट एक्सचेंज कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। शहर के वीटा बूथों पर बनाये गये वेस्ट एक्सचेंज सेंटरों पर लोग प्लास्टिक की बोतलें लेकर आ रहे हैं और बदले में दूध का पैकेट या जूस लेकर जा रहे हैं। संपूर्ण स्वच्छता व आईईसी कार्यक्रम के तहत यह मुहिम नगर निगम द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत वेस्ट एक्सचेंज पर नगर निगम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाया है। नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में चार वीटा बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 प्लास्टिक बोतल देने पर एक दूध की थैली फ्री दी जा रही है। सेक्टर 7, 8, 9 और 11 में नगर निगम द्वारा बनाए गए वीटा बूथ पर यह वेस्ट एक्सचेंज ऑफर शुरू किया गया। लोग अपने घरों से प्लास्टिक की बोतल लाकर कचरा संग्रह में डाल रहे हैं और उसके बदले में दूध की थैली या जूस ले जा रहे हैं। राजेश जोगपाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में कचरा संग्रहण प्लास्टिक कचरा संग्रहण का विकास करना है, ताकि कचरा संग्रहण किया जा सके। कार्यक्रम के तहत इक_ा किए गए प्लास्टिक कचरे के बदले अलग प्रकार के सामान देने का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिसके तहत 10 प्लास्टिक बोतल के बदले आधा किलो दूध का पैकेट दिया जाएगा। 7 बोतल या 500 ग्राम प्लास्टिक के बदले 200 ग्राम दही, 5 प्लास्टिक बोतल या 500 ग्राम प्लास्टिक एक ब्रैड फ्री या जूस दिया जा रहा है। जोगपाल ने बताया कि एक स्टैंडी निश्चित कार्यक्रम को प्रदर्शित कर रही है। कचरा संग्रहण के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, लोगों से इस कार्यक्रम में देने की अपील की।