Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Punjab

अक्षय शर्मा ने तरनतारन में 'एनएसयुआई-युवा मिशन 2022' रैली का नेतृत्व किया

August 06, 2021 07:02 PM

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ( एनएसयूआई) पंजाब

प्रेस नोट

- अक्षय शर्मा ने तरनतारन में 'एनएसयुआई-युवा मिशन 2022' रैली का नेतृत्व किया

- एनएसयुआई कैडर से कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर पर मिशन मोड पर ले जाने को कहा

तरनतारन, 6 अगस्त-- अग्रजन पत्रिका समाचार---

साल 2022 में पंजाब को प्रगति की ओर ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी लोगों की पहली पसंद होगी, यह बात नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया पंजाब के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने आज यहां कही। उन्होंने आज शुक्रवार को यहां एनएसयूआई कार्य योजना का अनावरण किया ताकि अगले साल पंजाब विधान सभा के होने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा सके। कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने में तेज़ी लाने के लिए 'एनएसयुआई- यूथ मिशन 2022' सभा को संबोधित करते हुए राज्य एनएसयूआई कैडर को आह्वान करते हुए अक्षय शर्मा ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों और नीतियों की सफलता पर आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी। 'कैप्टन फॉर 2022 ' हर पंजाबी की आवाज है। अक्षय शर्मा ने पार्टी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पंजाब एक बार फिर देश में न्यूमेरो ऊनो राज्य बने। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने सभी राज्य छात्र संघ के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण चुनावों से पहले संगठन को और मजबूत करने के बारे में अपने विचार और सुझाव देने के लिए कहा था। अक्षय शर्मा ने आगे कहा की उनका कैडर पूरी तरह से तैयार है और आज से हम अपनी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर गांव और शहर में जाएंगे। वह अगले पांच वर्षों में भी विकास और समृद्धि की ओर पंजाब की चढ़ाई को जारी रखने के लिए उनकी मंजूरी और विश्वास चाहते हैं। अक्षय शर्मा ने पिछले महीने दो बार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को एनएसयूआई की योजना से अवगत कराया था, ताकि पार्टी की नीतियों के प्रति युवाओं में ऊर्जा और उत्साह भरने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीती 30 जुलाई को एनएसयूआई युवा मिशन की शुरुआत की थी। अक्षय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 के चुनावों से पहले युवाओं और पहली बार बने मतदाताओं को पार्टी की ओर आकर्षित करना है।

 

Have something to say? Post your comment
 
More Punjab News
अल्प संख्यक आयोग के सदस्य डॉ सलिल जैन ने चेयरमैन प्रो.इमैनुअल नाहर को कैबिनेट मंत्री का रैंक मिलने पर बधाई दी*
अडिश्नल डिप्टी कमिशनर कोमल मित्तल को मरीजों के लिए रिफ्रेशमेंट के एक हजार बॉक्स हैंडओवर किए गए। जीरकपुर पुलिस ने 3 ट्रेवल एजेंट, 2 स्टेबाज, और नाजायज शराब के साथ एक गिरफ्तार* सीधी जंग के मूड में अमरिंदर सिंह क्या कहा
वैक्सीनेशन कैंप नगर पालिका प्रधान, जीरकपुर के नेतृत्व में
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने बगावती सुर क्योंकि सिद्धू पर ऐसी टिप्पणी पढ़िए पूरी खबर किसान आयोग के चेयरमैन और जाखड़ के भतीजे अजयवीर ने भी दिया इस्तीफा आखिर क्या कारण बना पढ़िए पूरी खबर
80 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
अमित कुंडू को आज युवा मोर्चा जीरकपुर का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया
नहीं सुधर रहा पाक....तरनतारन भारत-पाक सीमा पर दो पाक ड्रोन घुसे...50 के करीब गोलियां चली फिर आगे क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर