Saturday, November 14, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी सरकार को कोसने के लिए इकट्‌ठा हुए राहुल ब्रिगेड के वरिष्ठ नेता,आपस में ही भिड़ पड़े पढ़िए पूरी खबर ..

April 07, 2021 09:31 PM

गुरुग्राम। हरियाणा कांग्रेस में अक्सर गुटबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। थोड़े ही दिन पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए गए डॉ. अशोक तंवर अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं, वहीं बुधवार को फिर एक नया प्रकरण सामने आया है। आज गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को कोसने के लिए इकट्‌ठा हुए राहुल ब्रिगेड के कई वरिष्ठ सिपाही आपस में ही तू-तू, मैं-मैं पर उतर आए। कांग्रेस के उत्तर हरियाणा के कैप्टन कहाने वाले कैप्टन अजय यादव और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बीच छिड़ी जुबानी जंग कैमरे में भी कैद हो गई है। दरअसल,बुधवार को गुरुग्राम में कांग्रेसी बीते दिनों रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में ज्ञापन सौंपने को लेकर तकरार हो गई। कैप्टन अजय यादव ने कहा था कि सचिवालय जाने से पहले सभी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस में मिलेंगे, लेकिन सुखबीर कटारिया कैप्टन की बात माने बिना ही सचिवालय पहुंच गए। इसी बात पर कैप्टन आग बबूला हो गए। इस पर कैप्टन अजय यादव ने सुखबीर कटारिया से पूछा कि आपको पार्टी में कितने साल हो गए। इस पर सुखबीर ने कहा कि उन्हें 27 हो गए हैं। इस पर कैप्टन ने कहा कि वो राजनीति में 40 साल से हैं। इसके बाद कांग्रेस के दोनों पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के सामने ही सरेआम लड़ने लग गए। बड़ी मुश्किल से दूसरे नेताओं ने बात संभाली। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग खासकर विरोधी पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता खूब चुटकी ले रहे हैं।

 

नई नहीं है हरियाणा कांग्रेस की धड़ेबंदी

वैसे देखा जाए तो कांग्रेस में यह धड़ेबंदी आज की बात नहीं है। बरसों से प्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व में कैप्टन अजय यादव, भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, रणदीप सूरजेवाला के अपने धड़े हैं। सब अपनी-डफली लेकर अपना ही राग अलापते रहते हैं। इन्हीं में से एक धड़ा सिरसा के कद्दावर नेता डॉ. अशोक तंवर का भी था। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होते हुए भी कई बार हुड्‌डा पर हमले का आरोप लगा चुके हैं। नतीजा यह हुआ कि अभी थोड़े ही दिन पहले तंवर ने दिल्ली से अपनी अलग पार्टी का ऐलान किया है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,